फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2022 LIVE: चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें

Tue, 08 Nov 2022 06:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Khagras Chandra Grahan Lunar Eclipse 2022 Ends :आज लगा चंद ग्रहण अब समाप्त हो चुका है। भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्र ग्रहण दिखना आरंभ हुआ था। यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो गया। साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का भारत में मोक्ष काल आया।  यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था। अब अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण  7 सितंबर, 2025 को नजर आएगा, हालांकि इससे पहले अक्टूबर 2023 में, भारत में एक छोटा आंशिक ग्रहण भी देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandra Grahan 2022: आज लगा चंद ग्रहण अब समाप्त हो चुका है। भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्र ग्रहण दिखना आरंभ हुआ था। यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो गया। साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का भारत में मोक्ष काल नाज़ आया।  यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था। अब अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण  7 सितंबर, 2025 को नजर आएगा, हालांकि इससे पहले अक्टूबर 2023 में, भारत में एक छोटा आंशिक ग्रहण भी देखा जा सकता है। मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान जिस तरह के नियम ग्रहण और सूतक काल में अपने जाते हैं। ठीक वैसे ही नियम ग्रहण समाप्त होने के बाद भी अपनाए जाते हैं। चंद्र ग्रहण खत्म हो जाने के बाद भी कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद श्राद्ध और दान करना फलदायी बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के प्रभाव को दूर करना चाहते हैं तो गंगाजल से छिड़काव और स्नान आदि से निवृत होकर मंदिर जरूर जाएं।
विज्ञापन

आज के चंद्र ग्रहण की खास बातें....

आज लगने वाला चंद्र ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा। यह भारत समेत दुनिया के कई जगहों में देखा जाएगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा। जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य होगा। आइए जानते हैं आज होने वाले इस चंद्र ग्रहण में क्या होगी खास बातें... 

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण- 08 नवंबर 

ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 02:39 मिनट से

भारत में ग्रहण- 4:23 से 6:19 तक

सूतक प्रारंभ- सुबह 09:21 मिनट से 

देश में चंद्र ग्रहण
पूर्ण चंद्र ग्रहण :
कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर 

आंशिक ग्रहण : शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण

दुनिया में चंद्र ग्रहण: उत्तरी-पूर्वी यूरोप,एशिया,ऑस्ट्रेलिया,प्रशान्त महासागर,उत्तर और दक्षिण अमेरिका 

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव और आपके शहर में कब दिखेगा ग्रहण
 

आज देश में सबसे पहले यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला
आज शाम को जैसे ही सूर्यास्त होगा वैसे ही साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। देश के पूर्वी भाग में सबसे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण और बाद में बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यह ग्रहण 15 दिनों के अंतराल पर दूसरा होगा इसके पहले दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्तूबर को भी सूर्य ग्रहण लगा था। सबसे पहले ईटानगर में शाम 04 बजकर 23 मिनट के करीब चंद्र ग्रहण दिखाई देगा जो पूरे देश में शाम 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा
 

इस चंद्र ग्रहण का ज्योतिषीय विश्लेषण

हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर होता है। आज कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है इस दिन दान और स्नान करने का विशेष महत्व होता है। आज शाम को लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। वहीं चंद्रमा केतु के साथ विराजामान होंगे शनि और गुरु अपनी राशि में मौजूद रहेंगे।

इस चंद्र ग्रहण 4 राशि वालों को रहना होगा सतर्क

साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। धन हानि और मानसिक परेशानियां आ सकती हैं। मेष राशि के अलावा वृषभ, सिंह और मीन राशि के जातकों पर भी इस ग्रहण का बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इन सभी चार राशि के जातकों को सेहत से संबंधित छोटी-छोटी बीमारियां घेर सकती हैं। धन की हानि और बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं। मानसिक और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे इन चार राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान लगातार मंत्रों का जाप करते रहना चाहिए और ग्रहण के बाद दान करना भी लाभ दे सकता है।
 

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये उपाय

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का विशेष महत्व होता है। चंद्रमा मन और जल तत्व का कारक है। चंद्र ग्रहण के दौरान अगर कुछ उपाय किया जाय तो कुंडली में मौजूद चंद्रमा को मजबूत किया जा सकता है। कुंडली में चंद्रमा के मजबूत होन पर हमेशा शुभ फल की प्राप्ति होती है।

- चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए चंद्रमा से जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए। 
- इसके अलावा भगवान शिव के मंत्रों का जाप ग्रहण के दौरान करना लाभदायक माना गया है।
- ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से उत्तम सेहत की प्राप्ति होती है।
- ग्रहण के दौनान अपने कुल देवी-देवताओं से जुड़े मंत्रों का जाप करना ग्रहण के प्रभाव को कम कर देता है।

ऊं नम:शिवाय
श्री गणेशाय नम:
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
ऊं रामदूताय नम:
दुं दुर्गायै नम:
कृं कृष्णाय नम:
रां रामाय नम:

 

चंद्र ग्रहण 2022- क्या करें और क्या न करें

- चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूतक काल लगने पर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को अंदर ही रहना चाहिए।
- ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के लिए ध्यान और मंत्रों का जाप करें।
- ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर बंद कर देना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना या पीना नहीं चाहिए।
- ग्रहण के दौरान मंदिरों के पट को बंद करके रखना चाहिए।
 

आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय

आज आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण यहां जानें...
शहर कब से शुरू शहर कब से शुरू
दिल्ली 5.28 नोएडा 5.30
अमृतसर 5.32 लखनऊ 5.16
भोपाल 5.36 लुधियाना 5.34
जयपुर 5.37 शिमला     5.20
मुंबई 6.01 कोलकाता 4.52
रायपुर 5.21 पटना 5.00
इंदौर 5.43 देहरादून 5.22
उदयपुर 5.49 गांधीनगर 5.55

ग्रहण की पौराणिक मान्यताएं

आज चंद्र ग्रहण है और एक अंतराल पर पूर्णिमा और अमावस्या तिथि पर ग्रहण की खगोलीय घटनाएं घटित होती रहती हैं। शास्त्रों में ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है ग्रहण के दौरान भगवान कष्ट में होते हैं। हिंदू धर्म में ग्रहण की घटना को लेकर कुछ मान्यताएं हैं।

पौराणिक कथा के अनुसार अमृत पाने के लिए देवताओं और दानवों के द्वारा जब समुद्र मंथन किया गया तब अमृत पाने के लिए देवों और दानवों के बीच विवाद होने लगा। इस विवाद को सुलझाने और देवताओं को अमृत पान करवाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया। भगवान विष्णु ने सभी देवों और दानवों को अलग-अलग पंक्ति में बिठा दिया। मोहिनी रूप धारण किए हुए विष्णु जी देवताओं को अमृतपान कराने लगे। लेकिन छल से राहु देवताओं की लाइन में आकर बैठ गया और अमृत पान कर लिया। 

Chandra Grahan 2022 Sutak Time: चंद्र ग्रहण आज, जानिए इस ग्रहण से जुड़ी हर एक खास बात सिर्फ एक क्लिक में...

देवों की पंक्ति में बैठे चंद्रमा और सूर्य ने राहु को ऐसा करते हुए देख लिया। उन्होने इस बात की जानकारी भगवान विष्णु को दे दी। इस बात की जानकारी होते ही भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से राहु का सिर धड़ से अलग कर दिया,परंतु राहु के अमृत पान करने के कारण उसकी मृत्यु नहीं हुई। जिसके बाद उसके सिर वाला भाग राहु और धड़ वाला भाग केतु के नाम से जाना गया। इसी कारण राहु और केतु सूर्य और चंद्रमा को अपना शत्रु मानते हैं और पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को ग्रास लेते हैं। जिसके कारण चंद्र ग्रहण लगता है। सूर्य पर ग्रहण भी इन्हीं दोनों के कारण लगता है। 

चंद्र ग्रहण तीन तरह के होते हैं...

पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण- पूर्ण चंद्र ग्रहण जैसे की इसके नाम से स्पष्ट होता है कि चंद्रमा का पूरी तरह से ग्रहण। पूर्ण चंद्र ग्रहण की घटना तब होती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में एक सीधी रेखा में आ जाती है। इस वजह से पृथ्वी की परछाई से चंद्रमा पूरी तरह से ढक जाता है। जिसकी वजह से चंद्रमा पूरी तरह से काला हो जाता है। इसी को पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं।

दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण- आंशिक चंद्र ग्रहण की घटना तब होती है जब पृथ्वी की परछाईं चंद्रमा के पूरे भाग को नहीं ढक पाती है। इस दौरान चंद्रमा के हिस्से में अंधेरा जैसा प्रतीत होता है।

तीसरा उपछाया चंद्र ग्रहण- उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा के बाहरी हिस्से में ही पड़ती है। इससे चंद्रमा सिर्फ थोड़ा सा धुंधला सा हो जाता है। इसी को उपछाया चंद्र ग्रहण कहते हैं।

आज चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें ?

चंद्र ग्रहण होने से 09 घंटे पहले सूतक लग जाता है और यह ग्रहण की समाप्ति तक चलता है। आज चंद्र ग्रहण शाम 06 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा इसके बाद सभी लोगों को स्नान करना चाहिए अगर आप में कोई पवित्र नदी है वहां पर जाकर स्नान जरूर करें। अगर आप किसी कारण से स्नान नहीं कर पाएं तो खुद पर गंगाजल छिड़क लें। इसके बाद घर के हर एक हिस्से में गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें। फिर पूजा स्थल पर रखी भगवान की मूर्तियों पर भी गंगाजल का छिड़काव करें और विधि-विधान से पूजा करें और दीपक जलाएं।
 

आज कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान और स्नान का महत्व

आज कार्तिक पूर्णिमा तिथि है। हिंदू धर्म में कार्तिक महीने और पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान, व्रत और पूजा-पाठ करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा और दीपदान किया जाता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा की तिथि 07 नवंबर को शाम करीब 04 बजे शुरू हो चुकी है जो चंद्रग्रहण के खत्म होने के बाद समाप्त हो जाएगी। ऐसे में ग्रहण के खत्म होने के बाद गंगा स्नान,पूजा-पाठ और दीप दान करें।

Chandra Grahan 2022 Sutak Time: चंद्र ग्रहण आज, जानिए इस ग्रहण से जुड़ी हर एक खास बात सिर्फ एक क्लिक में...

साल 2023 में कब और कितने ग्रहण?

आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण है। इसके बाद अगले साल में चार ग्रहण पड़ेंगे। 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण होगा,फिर 05 मई 2023 को उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इसके बाद 14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण और 28 अक्तूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। 

Chandra Grahan 2022 Sutak Time: चंद्र ग्रहण आज, जानिए इस ग्रहण से जुड़ी हर एक खास बात सिर्फ एक क्लिक में...

सूतक काल हुआ आरंभ और इस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण

अब से थोड़ी देर पहले साल के आखिरी चंद्रग्रहण का सूतक काल आरंभ हो गया है। इस चंद्र ग्रहण की समाप्ति आज शाम को 06 बजकर 19 मिनट पर होगी और इसी के साथ सूतक का समय भी खत्म हो जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार यह चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में पड़ रहा है। इस कारण से इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
 

भारत के इस शहर में दिखेगा ब्लड मून चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला
आज चंद्र ग्रहण है। खगोलशास्त्र की गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण की शुरूआत करीब 02 बजकर 39 मिनट से शुरू हो जाएगी। भारत में यह ग्रहण करीब 4 बजकर 30 मिनट के आसपास दिखाई देना शुरू होगा जो शाम 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। पूर्वी भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा जबकि बाकी हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। भारत में सबसे पहले चंद्र ग्रहण की झलक अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखाई देगा यहां पर यह ब्लड मून ग्रहण दिखाई देगा। बल्ड मून चंद्र ग्रहण में चंद्रमा लाल रंग का हो जाता है। इसके अलावा गुवाहाटी,कोलकाता , कटक और सिलिगुड़ी में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

आज कहां-कहां दिखाई पड़ेगा चंद्र ग्रहण

15 दिनों के अंतराल में यह दूसरा ग्रहण है। इसके पहले कार्तिक अमावस्या पर दिवाली के बाद 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लगा था। 08 नवंबर को लगने वाला अंतिम चंद्र ग्रहण एशिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और यूरोप के देशों में दिखाई देगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण पूर्वी क्षेत्रों के शहरों में ईटानगर, कोलकाता, पटना, रांची और गुवाहाटी पूर्ण चंद्र ग्रहण लेगा। वहीं बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण लेगा।

जानिए सभी 12 राशियों पर ग्रहण का प्रभाव

अब से कुछ घंटों के बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा जो शाम 06 बजकर 19 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण भारत समेत कई देशों में दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भी ग्रहण होता तो इसका शुभ-अशुभ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है। सभी 12 राशियों पर इस ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव इसका ज्योतिषीय विश्लेषण इस प्रकार है।

चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण - 08 नवंबर 2022  राशियों पर प्रभाव
मेष चंद्रग्रहण अशुभ होगा, भय पैदा होगा
वृष  अचानक से बड़े संकटों और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है
मिथुन शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। कारोबार में विशेष लाभ होगा
कर्क शुभ फल प्रदान करने वाला और सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला होगा
सिंह मान-सम्मान पर संकट आ सकता है
कन्या कष्ट सहने पड़ सकते हैं
तुला पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है
वृश्चिक सुख और सौभाग्य प्रदान करने वाला होगा
धनु भविष्य में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है
मकर  पीड़ा का कारक बनेगा
कुंभ सौभाग्य को बढ़ाने वाला और धन लाभ होगा
मीन नुकसान हो सकता है

Chandra Grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण अब से कुछ देर बाद शुरू होने वाला है। यह ग्रहण दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा लेकिन देश में दिन होने के कारण चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार जैसे ही शाम को चंद्रोदय होगा ग्रहण दिखाई देने लगेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम 05 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। भारत में सबसे पहले पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।
 

चंद्र ग्रहण पर क्यों बंद होते हैं मंदिर के पट? 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण से कुछ विशेष नियम जुड़े हुए हैं। इन मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय पूजा-पाठ करना, भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करना वर्जित माना जाता है। इसीलिए इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। वहीं घर में मौजूद पूजा स्थल पर परदे लगा दिए जाते हैं। पौराणिक मानीटर के अनुसार ग्रहण के दौर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है और दैवीय शक्तियां क्षीण होने लगती हैं। इसीलिए इस दौरान मानसिक जाप करना उचित होता है। जिससे आप मानसिक रूप से सशक्त रह सकें। 

4 साल 10 महीने बाद ग्रहण लगा चंद्रमा आएगा नजर

आज भारत में जब चंद्रमा उदित होगा तो ग्रहण लगा हुआ ही चंद्रमा उदित होगा। इससे पहले ग्रहण लगा हुआ चंद्रमा 31 जनवरी 2018 को दिखा था। यानि 4 साल 10 महीने बाद भारत में ग्रहण लगा चंद्रमा उदित होगा। 

इन राशियों के लिए लाभकारी होगा चंद्रग्रहण

आज पड़ने वाला साल का अंतिम चंद्र ग्रहण मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिएशुभ फल देना वाला साबित होगा। इन चार राशियों को नौकरी में तरक्की से लेकर आर्थिक लाभ तक प्राप्त होने की संभावना है। इसके अलावा मेष, वृष, कन्या और मकर के लिए यह ग्रहण नुकसानदेह साबित हो सकता है इसीलिए कोई भी कदम सोच समझकर उठाएं।  वहीं सिंह, तुला, धनु और मीन इन शेष  राशियों को ग्रहण के चलते मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। 

भारत के अलावा इन जगहों पर भी दिखेगा ग्रहण 

देश के पूर्वी हिस्सों से ग्रहण की पूर्णावस्था एवं आंशिक अवस्था दोनों दिखाई देगी। यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर तथा प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा। 

2025 में दिखेगा अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 

भारत से अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, 2025 को नजर आएगा, हालांकि इससे पहले अक्टूबर 2023 में, भारत में एक छोटा आंशिक ग्रहण भी देखा जा सकता है। 

खुली आंखों से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण

अब से थोड़ी देर बाद चंद्र ग्रहण शुरू होने वाला है। भारत में चंद्र ग्रहण पूर्वोत्तर भागों में सबसे पहले और पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा फिर इसके बाद देश के बाकी हिस्सों में ग्रहण दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण होने पर आप इसे खुली आंखों से नहीं देख सकते है लेकिन चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है। ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

चार ग्रहों से चंद्र-राहु का बनेगा सम सप्तक योग

चंद्र ग्रहण के समय चन्द्र-राहु का सूर्य-बुध-शुक्र-केतु से सम-सप्तक योग बनेगा। इसके प्रभाव से प्राकृतिक आपदा से जन-धन की हानि में तेजी आएगी। मंगलवार को दोपहर 2.39 बजे चंद्र ग्रहण शुरू होगा और सायं 6.19 बजे तक असर रहेगा।

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व और ग्रहण

शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान को विशेष महत्व माना जाता है। इसी तिथि पर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती भी मनाई जाती है। इसलिए इस दिन किसी पवित्र नदी,तालाब,मंदिर एवं खुले आकाश के नीचे दीप अवश्य जलाएं। ऐसा करने से आपको पुण्य फलों की प्राप्ति होगी। मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए तुलसी पूजन कर तुलसी के पौधे के नीचे दीपक अवश्य जलाएं। लेकिन इस बार ग्रहण के चलते दीपदान का पर्व एक दिन पहले मनाया गया।

जानें मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

मेष राशि- साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि पर लग रहा है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए कई तरह तरह की बाधाएं लेकर आ सकता है। मन में भय बना रहेगा।

वृषभ राशि- यह ग्रहण आपके लिए कुछ मुसीबतें लेकर आ सकता है। धन की हानि होने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण अच्छा रहने वाला है। कारोबार और नौकरी में अच्छी सूचना मिल सकती है।

कर्क राशि- इस राशि के जातकों को भी चंद्र ग्रहण का शुभ फल प्राप्त होगा। आपके लिए यह ग्रहण सौभाग्य में वृद्धि लेकर आ सकता है।
 

पूर्ण चंद्र ग्रहण पर लाल रंग का चंद्रमा

जब भी पूर्ण चंद्र ग्रहण की घटना होती है तो इस दौरान चंद्रमा का रंग बहुत ही सुर्ख लाल रंग का हो जाता है फिर धीरे-धीरे नारंगी रंग का हो जाता है। चंद्र ग्रहण पर चंद्रमा के रंग इस तरह का बदलाव सूर्य के प्रकाश की वजह से होता है।  

चंद्र ग्रहण शुरू

सूतक जारी
ग्रहण की शुरुआत-
दोपहर 02:39 मिनट से
भारत में ग्रहण- 4:23 से 6:19 तक

देश में चंद्र ग्रहण
पूर्ण चंद्र ग्रहण :
कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर 
आंशिक ग्रहण : शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण
--------------------------------------------------------------------------------------

ग्रहण स्पर्श आरंभ- 08 नवंबर, दोपहर 02 बजकर 39 मिनट पर 
खग्रास आरंभ- दोपहर 03 बजकर 46 मिनट 
ग्रहण मध्य- दोपहर 04 बजकर 29 मिनट पर
खग्रास समाप्त- शाम 05 बजकर 12 मिनट पर
ग्रहण मोक्ष समाप्त- शाम 06 बजकर 19 मिनट पर 
---------------------------------------------------------------------------------------
शहर कब से शुरू शहर कब से शुरू
दिल्ली 5.28 नोएडा 5.30
अमृतसर 5.32 लखनऊ 5.16
भोपाल 5.36 लुधियाना 5.34
जयपुर 5.37 शिमला     5.20
मुंबई 6.01 कोलकाता 4.52
रायपुर 5.21 पटना 5.00
इंदौर 5.43 देहरादून 5.22
उदयपुर 5.49 गांधीनगर 5.55

विदेशों में चंद्र ग्रहण शुरू, भारत में इतने बजे से शुरू होगा ग्रहण

विदेश में खास तौर पर पेसिफिक क्षेत्रों में चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर करीब 2 बजकर 38 मिनट से दिखाई देने लगा है। फिर इसके बाद 03 बजकर 46 मिनट से शाम 5 बजकर 11 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। भारत में ग्रहण करीब 4 बजकर 23 मिनट के शुरू होगा जो अरुणाचल प्रदेश में सबसे पहले दिखाई देगा और फिर देश के बाकी जगहों पर आंशिक ग्रहण होगा।

नासा की वेबसाइट पर पूर्ण चंद्र ग्रहण का लाइव प्रसारण

ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का करें जाप 

धार्मिक नजरिए से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ व धार्मिक अनुष्ठान करना वर्जित होता है। जब ग्रहण काल चल रहा हो तो इस दौरान कई मंत्रों का जाप करना लाभकारी रहती है।

ऊं नम:शिवाय
श्री गणेशाय नम:
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
ऊं रामदूताय नम:

दुं दुर्गायै नम:
कृं कृष्णाय नम:
रां रामाय नम:

चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम


साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी... न करें ये काम
  • ग्रहण के दौरान न तो कुछ खाना चाहिए और न ही सोना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए। 
  • जितनी देर ग्रहण लगे उतनी देर तक भगवान के नाम का जाप करें। 
  • गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। 
  • गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को भी छूने से बचना चाहिए। 

आज चंद्रोदय के साथ दिखेगा चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही आज का दिन खत्म होगा उसके फौरन बाद ही चंद्रोदय होगा और देश में साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का दीदार हो सकेगा। भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश, कोलकाता, पटना और रांची में ग्रहण दिखाई देगा फिर जैसे-जैसे शाम होगी सभी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देना शुरू हो जाएगा।

दुनिया के अलग-अलग जगहों से आने लगी चंद्र ग्रहण की तस्वीरें

सिडनी में दिखाई दिया ब्लड मून....थोड़ी देर बाद भारत में ग्रहण

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी है और सबसे पहले आज चंद्र ग्रहण प्रशांत महासागर में दिखाई दिया, फिर इसके बाद अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया जापान और चीने में देखा गया। कई जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण होने पर ब्लड मून दिखाई दिया। भारत में अब से थोड़ी देर बाद ग्रहण दिखाना शुरू होगा। सबसे पहले देश की पूर्वी भागों में दिखाई देगा फिर धीरे-धीरे देश के बाकी हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।
 

देश में चंद्रोदय के साथ ईटा नगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू

दुनिया के कई हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी शुरू हो गया है। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण का साथ आज का चंद्रोदय शुरू हो गया है। दिल्ली और मुंबई समेत देश के कई जगहों में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
 

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का इंतजार खत्म... जानें अपने शहर में चंद्र ग्रहण देखने का समय

शहर कब से शुरू शहर कब से शुरू
दिल्ली 5.28 नोएडा 5.30
अमृतसर 5.32 लखनऊ 5.16
भोपाल 5.36 लुधियाना 5.34
जयपुर 5.37 शिमला     5.20
मुंबई 6.01 कोलकाता 4.52
रायपुर 5.21 पटना 5.00
इंदौर 5.43 देहरादून 5.22
उदयपुर 5.49 गांधीनगर 5.55

चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित है। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए। संभव हो तो घर के मंदिर पर पर्दा लगा दें। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान जितना हो सके सोने से बचें। जितनी देर ग्रहण लगे उतनी देर भगवान के नाम का जाप करें। 
  • गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। 
  • गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को भी छूने से बचना चाहिए। 

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम

  • ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण शुरु होने से पहले खाने-पीने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते जरूर डालें। 
  • चंद्र ग्रहण शुरू होने से लेकर खत्म होने तक भगवान के नाम का जप करें। 
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई करें। 
  • चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करें और पूरे घर में गंगा जल छिड़के। 
  • जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। 
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई करें। 
  • चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करें और पूरे घर में गंगा जल छिड़के। 
  • जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। 

ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

  • ॐ सों सोमाय नमः 
  • ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
  • ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
  • ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:

कब खत्म होगा चंद्र ग्रहण 2022

भारत में चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को सायं 5 बजकर 20 मिनट से दिखना शुरू हुआ और यह शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। 
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, करें ये कार्य

  • चंद्र ग्रहण के समाप्त होते ही सूतक भी खत्म हो जाता है। 
  • ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान अवश्य करें, इसके बाद घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें।  
  • धार्मिक मन है कि गंगाजल या किसी पवित्र नदी के जल का छिड़काव करने से ग्रहण से आई नकारात्मकता और इसके दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। 
  • स्वयं स्नान करने के बाद देवी देवताओं को स्नान कराएं।  
  • अब भोजन या जो भी आपकी खाने पीने की चीजें हैं, उस पर गंगाजल छिड़कें। 
  • मंदिर अवश्य जाएं। 
  • इसके बाद जरूरतमंदों को  कुछ वस्तुओं का दान 
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें