Chandra Grahan 2025 Date Time: चंद्र ग्रहण का समय और अवधि
आज यानी 7 सितंबर 2025 को साल का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होकर 1:26 बजे तक रहेगा। यह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण घटना है।
Total Duration Of Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण की कुल अवधि
साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को होगा। यह ग्रहण लगभग 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष में यह ग्रहण राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है, साथ ही सूतक काल में सावधानियां जरूरी हैं
When Does Sutak Start Today: सूतक काल कब शुरू होगा?
7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण ग्रहण होगा। सूतक काल दोपहर 12:58 बजे से शुरू होगा। इस दौरान भोजन और धार्मिक कार्यों में सावधानी बरतें।
Chandra Grahan 2025 Scientific importance: चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक दृष्टिकोण
चंद्र ग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है, जिसके पीछे वैज्ञानिक कारण होते हैं। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण होता है। इससे सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक पूरी तरह नहीं पहुँच पाता, इसलिए चंद्रमा कुछ समय के लिए अंधकार में डूब जाता है। पहले जब लोगों के पास खगोल विज्ञान का ज्ञान कम था, तब इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलें और लोककथाएं बनी हुई थीं। लेकिन अब विज्ञान ने चंद्र ग्रहण की प्रक्रिया को पूरी तरह समझा लिया है।
Chandra Grahan 2025 Astrological Significance: ग्रहण के ज्योतिषीय कारण
ग्रहण के पीछे ज्योतिषीय कारण भी पुरानी मान्यताओं पर आधारित हैं। पहले के समय में जब ग्रहण लगता था, तो लोग डोल बजाकर, शोर मचाकर और दैत्यों की निंदा करते हुए उन्हें भगाने की कोशिश करते थे। उस वक्त धार्मिक लोग खासकर जप-तप और दान-पुण्य में लगे रहते थे। ऐसा माना जाता था कि राहु और केतु नामक दैत्य सूर्य और चंद्रमा पर हमला करके उन्हें निगलने की कोशिश करते हैं। जितना हिस्सा उनके मुंह में आता है, उतना ही ग्रहण दिखाई देता है। इस संकट से देवताओं को बचाने के लिए दान, तप और जाप करने की परंपरा शुरू हुई, ताकि उनकी रक्षा हो सके और कृतज्ञता व्यक्त की जा सके। यही कारण है कि ग्रहण के समय पूजा-पाठ और दान को बहुत महत्व दिया जाता है।
Chandra Grahan 2025 Legends in China: चीन में चंद्र ग्रहण को लेकर मान्यता
चीन में ड्रैगन की मान्यता
- माना जाता है कि आकाश के दोनों सिरों पर ड्रैगन रहते हैं।
- चंद्रमा और सूर्य उनके पास से गुजरते वक्त ये दैत्य उन पर हमला करते हैं।
- लोगों के शोर-शराबे से ड्रैगन डरकर भाग जाते हैं।
Chandra Grahan 2025 Legends : चंद्र ग्रहण को लेकर मान्यता
- यूनान में ग्रहण को दैत्यों का सूर्य और चंद्रमा पर हमला माना जाता था।
- अमेरिकी रैड इंडियन और अफ्रीकी हब्सी ग्रहण को सूर्य-चंद्रमा के बीमार पड़ने की कथा के रूप में देखते हैं।
- ताहिती द्वीप फ्रेंच पोलिनेशिया का मुख्य द्वीप है जहां सूर्य को प्रेमी और चंद्रमा को प्रेमिका मानते हैं। ग्रहण को उनके प्रेम-मिलन का समय समझते हैं।
Chandra Grahan 2025 Start and End Time: चंद्रग्रहण 2025 का आरंभ और समापन कब होगा ?
- चंद्रग्रहण का आरंभ : रात्रि 9 बजकर 57 मिनट पर
- खग्रास आरंभ: रात्रि 11 बजकर 1 मिनट पर
- ग्रहण का मध्यकाल: रात्रि 11 बजकर 42 मिनट से
- खग्रास समाप्त: मध्य रात्रि 1 बजकर 23 मिनट पर
- चंद्रग्रहण का समापन: मध्यरात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर
Where to Watch Chandra Grahan: कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
- भारत के सभी राज्यों में चंद्र ग्रहण का आरंभ, मध्य और समापन स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।
- यूरोप के अधिकांश देशों में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण दृश्य होगा।
- संपूर्ण एशिया जैसे कि नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, चीन, जापान आदि में भी यह दिखाई देगा।
- ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी यह चंद्र ग्रहण पूरी तरह से नजर आएगा।
- अफ्रीका के अधिकतर भागों में भी यह ग्रहण दृष्टिगोचर होगा।
- पश्चिमी उत्तर अमेरिका में भी आंशिक रूप से यह चंद्र ग्रहण दिखेगा।
- दक्षिण अमेरिका और खासतौर पर ब्राजील के पूर्वी हिस्सों में भी ग्रहण का दृश्य देखने को मिलेगा।
Rashi & Nakshatra of the Lunar Eclipse : चंद्र ग्रहण की राशि और नक्षत्र
इस बार का चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में हो रहा है। कुंभ राशि शनि की राशि है, जो कर्म, अनुशासन और बदलाव का प्रतिनिधित्व करती है। वहीं पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र आध्यात्मिकता, रहस्य और बलिदान से जुड़ा हुआ है। इस ग्रहण का संयोजन दर्शाता है कि सामाजिक और मानसिक बदलाव आने वाले हैं।
Chandra Grahan Impact on Politics: राजनीतिक स्थिरता पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
ज्योतिषविदों के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से पश्चिम भारत, बंगाल, आंध्र प्रदेश जैसे क्षेत्रों में सामाजिक उथल-पुथल की संभावना है। कुछ मुस्लिम बहुल देशों में संघर्ष या हिंसक घटनाएं भी घट सकती हैं। यह समय राजनीतिक तौर पर संवेदनशील माना जा रहा है।
Chandra Grahan Effect on Women:महिलाओं के स्वास्थ्य पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
इस ग्रहण का सीधा असर महिलाओं, खासकर गर्भवती महिलाओं पर देखा जा सकता है। मानसिक अस्थिरता, थकावट, और अनिद्रा जैसी समस्याएं उभर सकती हैं। शास्त्रों में भी गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Positive Signs for Agriculture: कृषि क्षेत्र में चंद्र ग्रहण के शुभ संकेत
जहां एक ओर ग्रहण अन्य क्षेत्रों में तनाव ला सकता है, वहीं कृषि के लिए यह ग्रहण लाभकारी संकेत दे रहा है। बारिश का संतुलन, मिट्टी की उर्वरता और मौसम का अनुकूल व्यवहार किसानों के लिए अच्छा समय लेकर आ सकता है।
Chandra Grahan mein Grahon Ki Yuti aur Prabhav: चंद्र ग्रहण के दौरान ग्रहों की युति और प्रभाव
इस ग्रहण में चंद्रमा और राहु की युति के साथ बुध और केतु से समसप्तक योग बन रहा है। यह योग अचानक घटनाओं, मानसिक भ्रम, और झूठी अफवाहों को जन्म दे सकता है।
Effects Of Chandra Grahan: प्राकृतिक आपदाओं की संभावना
ग्रहों की चाल के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से अग्निकांड, बारिश से नुकसान, रोग फैलाव, महंगाई, और सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव या युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
Positive Effects Due to Jupiter’s Aspect :गुरु की दृष्टि से सकारात्मक परिणाम
गुरु (बृहस्पति) की दृष्टि इस पूरे ग्रहण पर बनी हुई है, जो एक रक्षात्मक ढाल का काम करेगी। इससे बने बिगड़े हालात जल्दी सुधर सकते हैं, और लोग मानसिक रूप से स्वस्थ हो सकते हैं।
What Is Sutak Kaal: सूतक काल क्या होता है?
सूतक काल वह समय होता है जो चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग नौ घंटे पहले से शुरू हो जाता है। ज्योतिषशास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है क्योंकि माना जाता है कि राहु-केतु ग्रह इस समय चंद्रमा पर प्रभाव डालते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता।
When Does Sutak Kaal Begin: सूतक काल कब शुरू होगा?
Chandra Grahan 2025 in India Date and Time: भारत में कहां और कैसे दिखेगा चंद्रग्रहण
भारत के कई हिस्सों में नजर आएगा। लोग इस दौरान "रक्तिम चंद्र" यानी ब्लड मून का भी अद्भुत नज़ारा देख पाएंगे। यह खगोलीय घटना नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ सहित देश के प्रमुख शहरों में देखी जा सकेगी।
When Does Sutak Kaal End: सूतक काल कब समाप्त होगा
ग्रहण के समाप्त होने के साथ ही सूतक काल भी समाप्त हो जाता है। इसीलिए मध्यरात्रि 1:26 बजे पर ग्रहण के समाप्त होते ही सूतक काल समाप्त हो जाएगा।
What Not to Do During Sutak Kaal: सूतक काल में क्या न करें
- इस पूरे समय सोना, स्नान, पूजा-पाठ, दान वर्जित माना गया है।
- मंदिर बंद रहते हैं और किसी भी शुभ कार्य को न करें।
- गर्भवती महिलाओं को तेज़ हथियारों से बचना चाहिए जैसे चाकू या कैंची।
- हालांकि बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति इन नियमों से छूट प्राप्त कर सकते हैं।
What to Do During Sutak Kaal: सूतक काल में क्या करें?
- भगवान के नाम का जाप करें, जैसे "ॐ नमः शिवाय", "ॐ गं गणपतये नमः"
- संतान रक्षा मंत्र या विशेष शांति मंत्रों का उच्चारण करें
- धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें, जैसे गीता, रामचरितमानस या दुर्गा चालीसा
- ध्यान, मौन और योग करें
- नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर सकारात्मक चिंतन करें
Citywise Chandra Grahan Time : शहर अनुसार चंद्र ग्रहण का समय
| शहर के नाम |
चंद्र ग्रहण का समय |
| नई दिल्ली |
रात्रि 9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक |
| नोएडा |
रात्रि 9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक |
| मुंबई |
रात्रि 9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक |
| बेंगलुरु |
रात्रि 9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक |
| अहमदाबाद |
रात्रि 9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक |
Why Temples Close During chandra Grahan: चंद्रग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट क्यों बंद होते हैं?
हिंदू धर्म में ग्रहण के समय को अशुद्ध काल माना जाता है, जिसे "सूतक काल" कहा जाता है। मान्यता है कि इस दौरान राहु और केतु जैसे छाया ग्रह चंद्रमा (या सूर्य) पर प्रभाव डालते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। इसी कारण मंदिरों के कपाट ग्रहण की अवधि में बंद कर दिए जाते हैं ताकि इस अशुद्ध ऊर्जा का प्रभाव मंदिर की पवित्रता और भगवान की मूर्तियों पर न पड़े।
ग्रहण के दौरान भगवान को न तो छुआ जाता है, न भोग लगाया जाता है और न ही आरती की जाती है। इसलिए परंपरागत रूप से मंदिरों के कपाट ग्रहण शुरू होने से पहले बंद कर दिए जाते हैं और ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण (स्नान, मंत्रोच्चार, जल से शुद्धि) के बाद ही खोले जाते हैं।
Temples That Remain Open During Chandra Grahan 2025: इन मंदिरों में चंद्र ग्रहण के दौरान नहीं बंद होते कपाट
- महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन- केवल पूजा और आरती के समय में बदलाव किया जाता है।
- लक्ष्मीनाथ मंदिर, बीकानेर- मान्यता है कि एक बार भगवान ने सपने में भोजन की इच्छा जताई थी। तब से यहां हर ग्रहण पर मंदिर दर्शन के लिए खुला रहता है।
- श्रीकृष्ण मंदिर, थिरुवरप्पु, कोट्टायम,केरल- मान्यता है कि श्रीकृष्ण भूख सहन नहीं कर पाते। एक बार ग्रहण में कपाट बंद हुए, तो भगवान की कमर पेटी गिर गई। तब से परंपरा है कि ग्रहण के दौरान मंदिर बंद नहीं होता।
- विष्णुपाद मंदिर, गया जी- पिंडदान के लिए प्रसिद्ध, और ग्रहण काल को यहां शुभ माना जाता है। श्रद्धालु ग्रहण के दौरान भी पूजा और पिंडदान करते हैं।
"Do’s for Pregnant Women During Eclipse: गर्भवती महिलाएं चंद्रग्रहण के दौरान क्या करें
- घर के दरवाज़े और खिड़कियाँ ढक दें।
- ध्यान और मंत्रों का जाप करें।
- ग्रहण से पहले और बाद में स्नान करें।
- धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें ।
गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान क्या खाएं
- आमतौर पर ग्रहण के समय भोजन करना वर्जित होता है।
- लेकिन गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य कारणों से ताज़े फल, सात्विक भोजन और आवश्यक दवाइयाँ ले सकती हैं।
- पहले से बना खाना ग्रहण से पहले हटा लें और बाद में ताज़ा बनाएं।
गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?
- ग्रहण के समय घर से बाहर न जाएं
- तेज़ या नुकीली चीज़ों का उपयोग न करें
- धातु के आभूषण न पहनें
- ग्रहण के समय न सोएं
| शहर के नाम |
चंद्र ग्रहण का समय |
| जयपुर |
रात्रि 9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक |
| कोलकाता |
रात्रि 9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक |
| चेन्नई |
रात्रि 9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक |
| कानपुर |
रात्रि 9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक |
| लखनऊ |
रात्रि 9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक |
Things to Do before Sutak Kaal: सूतक काल से पहले ज़रूर कर लें ये महत्वपूर्ण काम
- भोजन और जल में तुलसी पत्ते डालें
- भोजन और जल में कुश डालें
- सारा पका हुआ भोजन ढककर रखें
- ग्रहण के लिए पहले से सात्विक भोजन तैयार रखें
- ग्रहण से पहले स्नान कर लें
- धार्मिक ग्रंथों का पाठ या मंत्र जाप शुरू करें
Sutak Kaal Ka Rashiyon Par Prabhav: सूतक काल का राशियों पर प्रभाव
मेष: मन में बेचैनी और गुस्सा हावी हो सकता है, शांत रहना जरूरी है।
वृषभ: पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें, निवेश सोच-समझकर करें।
मिथुन: रिश्तों में खटास आ सकती है, बातचीत में संयम रखें।
कर्क: सेहत को लेकर लापरवाही न करें, खानपान पर ध्यान दें।
Sutak Kaal Ka Rashiyon Par Prabhav: सूतक काल का राशियों पर प्रभाव
सिंह: कामकाज में उतार-चढ़ाव रहेगा, फैसले सोच-समझकर लें।
कन्या: घर-परिवार में मनमुटाव हो सकता है, धैर्य से काम लें।
तुला: फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, खर्च पर नियंत्रण जरूरी है।
वृश्चिक: इज्जत और सम्मान से जुड़ी चिंता हो सकती है, संयम रखें।
Sutak Kaal Ka Rashiyon Par Prabhav: सूतक काल का राशियों पर प्रभाव
धनु: यात्रा में रुकावटें आ सकती हैं, सतर्क रहना जरूरी है।
मकर: पैसों का फायदा हो सकता है, लेकिन आलस से बचें।
कुंभ: नौकरी या व्यवसाय में नई मुश्किलें सामने आ सकती हैं।
मीन: मन तनावग्रस्त हो सकता है, ध्यान और प्रार्थना से राहत मिलेगी।
Citywise Sutak Kaal Timing: आपके शहर में कब से कब तक रहेगा सूतक काल?
- गोरखपुर - सुबह 11:54 से देर रात 01:26
- देहरादून - दोपहर 12:16 से देर रात 01:26
- कोटा - दोपहर 12:24 से देर रात 01:26 क
- जम्मू-कश्मीर - दोपहर 12:28 से देर रात 01:26
Citywise Sutak Kaal Timing: आपके शहर में कब से कब तक रहेगा सूतक काल?
- हैदराबाद -दोपहर 12:14 से देर रात 01:26
- गाजियाबाद - दोपहर 12:18 से देर रात 01:26
- लुधियाना -12:24 से देर रात 01:26
- चंडीगढ़ - 12:21 से देर रात 01:26
Citywise Sutak Kaal Timing: आपके शहर में कब से कब तक रहेगा सूतक काल?
- वाराणसी - सुबह 11:56 से देर रात 01:26
- गुरुग्राम - दोपहर 12:20 से देर रात 01:26
- बरेली - दोपहर 12:10 से देर रात 01:26
- कानपुर - दोपहर 12:06 से देर रात 01:26
- नागपुर - दोपहर 12:11 से देर रात 01:26
- चेन्नई -दोपहर 12:07 से देर रात 01:26
Chandra Grahan Par Karein Chandra Dev Ke In Mantron Ka Jaap: चंद्र देव मंत्र जाप
प्रियंगुकलिकाश्यामं रुपेणाप्रतिमं बुधम ।
सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम ।।
ऊँ चन्द्रपुत्राय विदमहे रोहिणी प्रियाय धीमहि तन्नोबुध: प्रचोदयात ।
ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम ।
नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम ।।
Chandra Grahan Daan: चंद्रग्रहण पर राशि अनुसार दान
- मेष: मसूर दाल, तांबा, लाल वस्त्र
- वृषभ: घी, सफेद वस्त्र, चावल
- मिथुन: हरी मूंग, हरा वस्त्र, पुस्तकें
- कर्क: चावल, दूध, सफेद वस्त्र
Chandra Grahan Daan: चंद्रग्रहण पर राशि अनुसार दान
- सिंह: गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र
- कन्या: मूंग दाल, हरी सब्जियाँ, कलम
- तुला: चंदन, इत्र, सफेद वस्त्र
- वृश्चिक: लाल वस्त्र, मसूर दाल, तांबे के बर्तन
Chandra Grahan Daan: चंद्रग्रहण पर राशि अनुसार दान
धनु: पीली वस्तुएं, हल्दी, गाय को चारा
मकर: काले तिल, कंबल, लोहे के बर्तन
कुंभ: नीला वस्त्र, ऊनी कपड़े, तिल
मीन: चावल, मिश्री, दूध से बनी चीजें
ग्रहण योग के प्रभाव से ये राशियां रहें सतर्क
- वृषभ: व्यापार और स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। सफेद वस्त्र और दूध का दान करें।
- तुला: निवेश से बचें, तनाव और थकान संभव है। देवी लक्ष्मी की पूजा करें, वस्त्र दान करें।
- कुंभ: सबसे ज्यादा असर कुंभ पर पड़ेगा। पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ेगी। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
Chandra Grahan Rashi Anusar Upay: चंद्र ग्रहण 2025 राशि अनुसार उपाय
- मेष: हनुमान जी की उपासना करें, सुंदरकांड का पाठ करें।
- वृषभ: शिव पूजन करें, महामृत्युंजय मंत्र जपें, दान करें।
- मिथुन: स्नान के बाद "ॐ नमो नारायणाय नमः" का जप करें।
- कर्क: सफेद वस्तुओं का दान करें।
Chandra Grahan Rashi Anusar Upay: चंद्र ग्रहण 2025 राशि अनुसार उपाय
सिंह: अनाज दान करें, भगवान सूर्य के नामों का जाप करें।
कन्या: मां दुर्गा की उपासना करें, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
तुला: चावल दान करें, लक्ष्मी पूजन करें, फूल चढ़ाएं।
वृश्चिक: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Chandra Grahan Rashi Anusar Upay: चंद्र ग्रहण 2025 राशि अनुसार उपाय
धनु: हनुमान जी की पूजा करें, बूंदी का भोग लगाएं, चालीसा पढ़ें।
मकर: दान करें, शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं, "ॐ नमः शिवाय" जपें।
कुंभ: काली वस्तुओं का दान करें।
मीन: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
Chandra Grahan 2025 Time: आज रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
- ग्रहण की शुरुआत- 07 सितंबर की रात को 9. 58 मिनट से होगी।
- चंद्र ग्रहण का उच्च काल- रात 11. 41 मिनट से, इस दौरान पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा।
- चंद्र ग्रहण की समाप्ति- रात 1.26 मिनट पर।
- ग्रहण का सूतक काल- दोपहर 12. 56 मिनट से जारी और ग्रहण खत्म होने के साथ होगा खत्म।
- सूतक काल की मान्यताएं- ग्रहण के दौरान सूतक लगता है। सूतक में मंदिरों के पट बंद हो जाते हैं। सूतक में भोजन नहीं बनाया जाता
- सूतक काल में क्या करें- चंद्र ग्रहण और सूतक काल के दौरान पूजा पाठ वर्जित रहेगा। लेकिन मंत्रों का जाप किया जा सकता है।
- ब्लड मून का दिखेगा नजारा- साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चांद लाल रंग का दिखेगा, इस कारण से ब्लड मून कहा जाता है।
Chandra Grahan 2025 Timing: कब लगता है चंद्र ग्रहण ?
हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि की रात को लगता है, वहीं सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर। खगोल शास्त्र के अनुसार, पृथ्वी समेत दूसरे ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं और चंद्रमा पृथ्वी के चारों तरफ चक्कर लगाता है। ऐसे में कई बार इस तरह की स्थिति बनती हैं जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा तीनों एक सीधी लाइन में आ जाते हैं यानी चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी की बीच में आ जाती है। तब सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता जिसमें पृथ्वी की छाया चंद्रमा के ऊपर पड़ती तब चंद्र ग्रहण होता है।
Chandra Grahan 2025 Time: चंद्र ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व
आज रात पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण की शुरुआत, आज रात 09 बजकर 58 मिनट पर होगी और ग्रहण की समाप्ति 08 सितंबर को रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगी। यह ग्रहण ब्लड मून होगा जिसमें चंद्रमा की सतह पर लाल रंग की परछाई पड़ेगी। यह ग्रहण पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और कुंभ राशि में घटित होगा।
Chandra Grahan 2025: क्या चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देख सकते हैं ?
अब से कुछ घंटों के बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है। तो इसका जवाब हैं हां। चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से देखना सुरक्षित रहेगा।
Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण कितने बजे होगा शुरू और कब होगा खत्म
भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि को लगने वाला चंद्र ग्रहण अब से कुछ घंटों के बाद शुरू होगा। ग्रहण रात 09 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और समापन 08 सितंबर को देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगा, जिसके साथ सूतक काल भी खत्म हो जाएगा।
Chandra Grahan Blood Moon 2025: आज रात भारत में इतने बजे दिखेगा ब्लड मून
भारतीय समय के अनुसार आज रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चांद दूधिया रंग न होकर लाल रंग का दिखेगा। ब्लड मून पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान आज रात 11 बजे से लेकर 12 बजकर 22 मिनट तक देखने को मिलेगा। कई बार चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह से लाल रंग में दिखाई देता है। इसे ही ब्लड मून कहा जाता है।
Chandra Grahan 2025 Time: चंद्र ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व
आज रात पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण की शुरुआत, आज रात 09 बजकर 58 मिनट पर होगी और ग्रहण की समाप्ति 08 सितंबर को रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगी। यह ग्रहण ब्लड मून होगा जिसमें चंद्रमा की सतह पर लाल रंग की परछाई पड़ेगी। यह ग्रहण पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और कुंभ राशि में घटित होगा।
जानिए चंद्र ग्रहण का स्पर्श से मोक्ष काल का समय
- चंद्र ग्रहण की शुरुआत- आज रात 09 बजकर 57 मिनट पर
- खग्रास चंद्र ग्रहण- रात 11 बजकर 01 मिनट पर
- चंद्र ग्रहण का मध्यकाल- रात 11 बजकर 42 मिनट पर
- खग्रास चंद्र ग्रहण की समाप्ति- रात 01 बजकर 23 मिनट पर
- चंद्र ग्रहण का समापन- मध्यरात्रि 01 बजकर 26 मिनट पर
आज भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण
हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही होता है। ऐसे में आज 07 सितंबर, 2025 रविवार के दिन भाद्रपद पूर्णिमा व्रत भी रखा जा रहा है। आज सुबह 01 बजकर 43 मिनट पर पूर्णिमा तिथि आरंभ हुई है और 07 अगस्त को रात्रि 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी।
Chandra Grahan 2025 Time: 122 साल बाद चंद्र ग्रहण पर दुर्लभ संयोग
अब से थोड़ी देर बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार इस पूर्ण चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 09 बजकर 58 मिनट से होगी। इस बार 122 वर्षो बाद पितृपक्ष की शुरुआत के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है साथ ही शनि और गुरु का दुर्लभ संयोग भी देखने को मिलेगा.
Chandra grahan Today Timing: चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण अब से कुछ देर बाद शुरू होगा। पंचांग के अनुसार, यह पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 09 बजकर 58 मिनट से शुरू हो जाएगा और यह 08 सितंबर को देर रात 01 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।
चंद्र ग्रहण के बाद 21 सितंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
आज साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण बस अब से थोड़ी देर बाद लगेगा। फिर 21 सिंतबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा।
Lunar Eclipse 2025: दुनिया भर में दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण
साल का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण अब से थोड़ी देर बाद शुरू होगा। इसमें चंद्रम पर पृथ्वी की पूरी छाया पड़ेगी जिससे चांद पूरी तरह से अंधकार में डूब जाएगा। करीब 82 मिनटों के लिए चंद्रमा परछाई से ढका हुआ होगा। यह चंद्र ग्रहण दुनिया के ज्यादातर जगहों पर अलग-अलग टाइम जोन में अलग-अलग समय लगेगा।
Chandra Grahan 2025 in India Date and Time:भारत में इस समय देखा जा सकेगा बल्ड मून
खगोल और ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को बहुत ही अनोखा माना जाता है। आज साल का दूसरा चंद्र अब से थोड़ी देर बाद शुरू होगा, जो एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। जिसमें चांद पूरी तरह से लालिमा लिए रहेगा। ब्लड मून का नजारा आज रात 11 बजे से लेकर 12 बजकर 22 मिनट तक देखने को मिलेगा।
Chandra Grahan Dekhne Se Kya Hota Hai पूर्ण चंद्र ग्रहण देखें या नहीं
आज पूर्ण चंद्र ग्रहण है जो भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि को लग रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान और सूतक काल में किसी भी तरह के शुभ कार्य या फिर पूजा-पाठ नहीं किया जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण को देखने में दोष भी लगता है। ऐसे में ग्रहण के दोष को कम करने के लिए राहु- केत के मंत्रों का जाप ऊं रां राहवें नम: और ऊं कें केतवे नम: का जाप करते रहना चाहिए। वहीं वैज्ञानिक मत के अनुसार चंद्र ग्रहण को देखने में किसी भी तरह की परेशानी होती है।
Lunar Eclipse 2025 in India: ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं
- ग्रहण के दौरान खाना बनाने और भोजन करने से बचना चाहिए।
- ग्रहण पर सूतक लगने से लेकर समाप्ति तक किसी भी तरह का शुभ कार्य करने से बचें।
- ग्रहण के दौरान मंत्रों का लगातार जाप करना अच्छा माना जाता है।
- ग्रहण की समाप्ति के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
Chandra Grahan 2025 Time: थोड़ी देर में चंद्र ग्रहण होगा शुरू
- ग्रहण की शुरुआत- रात को 9. 58 मिनट से होगी।
- चंद्र ग्रहण का उच्च काल- रात 11. 41 मिनट से, इस दौरान पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। जिसमें ब्लड मून का अनोखा नजारा देख सकेंगे।
- चंद्र ग्रहण की समाप्ति- रात 1.26 मिनट पर।
- ग्रहण का सूतक काल- दोपहर 12. 56 मिनट से जारी और ग्रहण खत्म होने के साथ होगा खत्म।
- ब्लड मून का दिखेगा नजारा- साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चांद लाल रंग का दिखेगा, इस कारण से इसे ब्लड मून कहा जाता है।
Chandra Grahan 2025 Time: चंद्र ग्रहण से पहले और बाद में जरूर करें ये उपाय
छाया ग्रह राहु के ग्रास के कारण चंद्र ग्रहण लगता है। ऐसे राहु की फैली ऊर्जा को संतुलित करने के लिए ध्यान और मंत्र का जाप करें। ग्रहण के दौरान अचानक से कोई भी फैसला लेने से बचें। इस दौरान मामलों को समाप्त करने पर ध्यान दें। वहीं ग्रहण की समाप्ति के बाद पूरे घर पर गंगाजल का छिड़काव करें।
Chandra Grahan 2025 Time: ग्रहण के दौरान कुछ ऐसा दिखेगा चंद्रमा का रंग
अब से कुछ देर बाद साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण बहुत ही दुर्लभ रहेगा जिसमें चंद्रमा ब्लड मून के चलते चांद तीन बार बदलेगा। पहले चंद्रमा चांदी की तरह चमकते हुए धुंधला सा नजर आएगा फिर बीच में चांद पर पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में रहने के कारण काला दिखेगा और फिर धीरे-धीरे चांद का रंग नारंग और फिर गहरा लाल रंग में दिखाई देगा।
पितृ पक्ष की शुरुआत चंद्र ग्रहण और समापन सूर्य ग्रहण पर
इस बार चंद्र ग्रहण पर अनोखा संयोग बन रहा है। चंद्र ग्रहण पर पितृपक्ष की शुरूआत होगी और जब पितृ पक्ष का आखिरी दिन होगा उस दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा।
Chandra Grahan 2025 Time: पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू
साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण अब शुरू हो चुका है। यह ग्रहण देर रात 01 बजकर 26 मिनट तक लगेगा। इस दौरान ब्लड मून का नजारा भी देखने को मिलेगा। ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना अच्छा होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान ब्लड मून का अनोखा नजारा भी देखने को मिलेगा जिसमें रात्रि करीब 11 बजे से लेकर 12 बजकर 22 मिनट तक देखने को मिल सकता है।
भारत में चंद्र ग्रहण शुरू
चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। देशभर के अलग-अलग जगहों से चांद ग्रहण के नजारे दिखाई दे रहे हैं। चेन्नई में चंद्र ग्रहण का नजारा
तेलंगाना में चंद्र ग्रहण का नजारा
इस समय देश में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी है। हैदराबाद के तेलंगाना शहर में चंद्र ग्रहण का नजारा
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी
दिल्ली में उच्च स्तर के कैमरे और टेलीस्कोप की मदद से चंद्र ग्रहण का नजारा देखते लोग
गुवाहाटी में पूर्ण चंद्र ग्रहण जारी
गुवाहाटी में चंद्र ग्रहण का नजारा...
कोलकाता में चंद्र ग्रहण का नजारा
Blood Moon Live: इस समय दिखेगा ब्लड मून का नजारा
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी है और देश-दुनिया के कई हिस्सों में चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई दे रहा है। लेकिन सभी को चंद्र ग्रहण के अनोखे रूप ब्लड मून की तस्वीरें देखने का इंतजार है। आपको बता दें ब्लड मून का नजारा करीब 11 बजे के बाद दिखाई देगा।
Chandra Grahan 2025 Timing City Wise: यहां दिखेगा ब्लड मून का सबसे पहले नजारा
देशभर में चंद्र ग्रहण इस समय जारी है और अलग-अलग हिस्सों में ग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन सभी को ब्लड मून का नजारा देखने का बेसब्री से इंतजार है। रात 11 बजे के बाद सबसे पहले जयपुर और जोधपुर के इलाके में ब्लड मून दिखाई देगा।
Chandra Grahan Live Pictures: दिल्ली में चंद्र ग्रहण का नजारा
Chandra Grahan Live 7 September: केरल में ब्लड मूून का नजारा
दिल्ली में ब्लड मून का नजारा
Chandra Grahan 2025 Timing City Wise: रांची में ब्लड मून का नजारा
देशभर में ब्लड मून की तस्वीरें
- फोटो : pti
देश के कई हिस्सों में ब्लड मून की तस्वीरे
lunar eclipse live: देशभर के कई हिस्सों में कुछ इस तरह की ब्लड मून की तस्वीरें आ रही हैं
Chandra Grahan 2025
- फोटो : pti
इस समय देशभर में ब्लड मून की शानदार तस्वीरें देखने को मिल रही हैं।
red moon today: रेड मून की तस्वीरें
lunar eclipse live
- फोटो : PTI
आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है और इस समय पूर्ण चंद्र ग्रहण जारी है। देखें ब्लड मून की तस्वीरें
ब्लड मून की अनोखी और शानदार तस्वीरें...
Chandra Grahan 2025
- फोटो : PTI
कुछ इस तरह आसमान में नजर आ रहा है चांद
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए
Chandra Grahan 2025 Time
- फोटो : PTI
- चंद्र ग्रहण के समाप्त होते ही सूतक भी खत्म हो जाता है।
- ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान अवश्य करें, इसके बाद घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें।
- धार्मिक मान्यता है कि गंगाजल या किसी पवित्र नदी के जल का छिड़काव करने से ग्रहण से आई नकारात्मकता और इसके दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते हैं।
- स्वयं स्नान करने के बाद देवी देवताओं को स्नान कराएं।
- अब भोजन या जो भी आपकी खाने पीने की चीजें हैं, उस पर गंगाजल छिड़कें।
- मंदिर अवश्य जाएं।
- इसके बाद जरूरतमंदों को कुछ वस्तुओं का दान
गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए
- चंद्रग्रहण शुरू होने से पहले घर के सभी दरवाज़ों और खिड़कियों को पर्दे या अखबार से ढक देना चाहिए।
- ग्रहण के समय मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ध्यान लगाना और मंत्रों (जैसे महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र) का जाप करना शुभ माना जाता है।
- ग्रहण शुरू होने से पहले और समाप्त होने के बाद स्नान करना आवश्यक माना जाता है।
- इस समय श्रीमद्भगवद्गीता, सुंदरकांड या अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ भी किया जा सकता है।
21 सितंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण अब खत्म हो चुका है। यह चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे चला। अब 21 सितंबर को अमावस्या तिथि पर साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा।