Chandra Grahan 2024 Sutak Kaal: सूतक काल मान्य होगा या नहीं?
साल का यह दूसरा चंद्रमा ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा। लेकिन यह भारत में मान्य नहीं होगा। शास्त्रों के अनुसार, सूतक काल लगता तो इसके नियमों का पालन करना जरूरी होता है। बता दें, इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसके अलावा, सूतक काल में शुभ और मांगलिक कार्य भी नहीं किए जाते।
Chandra Grahan 2024 India: कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के अधिकांश भाग, अफ्रीका, उत्तरी-दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, हिंद महासागर, प्रशांत, अंटार्कटिका और आर्कटिक में दिखाई देगा।
Chandra Grahan 2024 India: उपछाया चंद्र ग्रहण क्या है?
उपछाया चंद्र ग्रहण की स्थिति तब बनती है, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बाहरी हिस्से (उपछाया) से होकर गुजरता है, तो इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण के नाम से जाना जाता है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण और आंशिक चंद्र ग्रहण के बीच की स्थिति होती है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया नहीं पड़ती है, बल्कि उपछाया पड़ती है। इसके कारण चंद्रमा हल्का सा धुंधला दिखाई देता है।
Chandra Grahan 2024 India: कब लगता है चंद्रग्रहण?
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। चंद्रमा हमारी पृथ्वी का चक्कर लगाती है, इस प्रक्रिया में एक समय ऐसा आता है जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है। इस दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की परछाई पड़ती है। आमतौर पर ऐसे वक्त चंद्रमा गहरे रंग का दिखने लगता है।
Chandra Grahan 2024 Timing In India: भारतीय समय अनुसार कब होगा चंद्र ग्रहण?
मीन राशि में लगने जा रहा यह उपछाया चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, सुबह 6:12 बजे प्रारंभ होगा और सुबह के 10:17 बजे इसका समापन होगा। इसके अनुसार इसकी कुल अवधि करीब 5 घंटे 4 मिनट की होने वाली है।
Chandra Grahan 2024 Kin Rashiyon Ke Liye Rahega Shubh: किन राशियों के लिए शुभ होगा चंद्र ग्रहण?
यूं तो इस उपछायाचंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। लेकिन यह कुछ राशियों के लिए शुभ होने वाला है। इन राशियों के जातकों को धन लाभ होने की भी संभावना है। चंद्र ग्रहण वृषभ, तुला और धनु राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
Chandra Grahan 2024 Kin Rashiyon Ke Liye Hoga Ashubh: किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत
इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव चार राशियों पर सर्वाधिक रहेने वाला है। इन राशियों को ग्रहण काल के दौरान संभलकर रहने की जरूरत है। इनमें मेष, सिंह, मकर और मीन राशि शामिल है।
Chandra Grahan 2024: कितने दिनों तक रहेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव?
18 सितंबर को लगने वाले इस उपछाया ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। हालांकि सभी राशियों पर अलग-अलग तरह के प्रभाव पड़ेंगे। इस ग्रहण का प्रभाव अगले एक महीने तक देखने को मिल सकता है।
Chandra Grahan 2024 India: हिंदू परंपरा में ग्रहण को माना जाता है अशुभ
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। लेकिन हिंदू मान्यता के अनुसार, सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है और इस बार यह चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा को लग रहा है। साथ ही इसी दिन पितृ पक्ष का भी पहला दिन है।
Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण पर मीन राशि में चंद्रमा-राहु की युति
साल 2024 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को मीन राशि में लगने जा रहा है। चंद्रमा इस दिन मीन राशि में राहु के साथ युति बनाएंगे, वहीं केतु की सप्तम दृष्टि भी चंद्रमा और राहु की इस युति पर होगी। राहु-केतु की युति का प्रतिकूल प्रभाव कुछ राशियों पर नजर आ सकता है।
Chandra Grahan 2024: मेष राशि पर ग्रहण का प्रभाव
मेष राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकार मन मुटाव हो सकता है। अचानक बड़े खर्चे होने की भी संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें, ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। उपाय के तौर पर मेष राशि वाले लोगों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। इससे आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
Chandra Grahan 2024: कन्या राशि पर ग्रहण का प्रभाव
कन्या राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ने से उनकी सामाजिक स्तर पर छवि खराब हो सकती है। इस दौरान आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है। ऑफिस में होने वाली राजनीति से जितना दूर रहेंगे उतना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें। वैवाहिक जीवन की बात करें तो उसमें उतार-चढ़ाव रह सकता है। जीवनसाथी आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकता है, इसलिए जो भी कहना हो सोच-समझकर कहें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतनी होगी। उपाय के तौर पर चंद्रमा के बीज मंत्रों का जप करें।
Chandra Grahan 2024: कुंभ राशि पर ग्रहण का प्रभाव
कुंभ राशि के जातकों की वाणी पर चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आप कुछ ऐसा कह सकते हैं जिससे आपको समस्या हो सकती है। इसीलिए जब भी बोलें सोच विचारकर बोलें। धन से जुड़े मामलों के लिए भी चंद्र ग्रहण के बाद के कुछ दिन अच्छे नहीं कहे जा सकते, संचित धन आपको खर्च करना पड़ सकता है। इस राशि के कुछ जातकों को गले या उदर से संबंधित स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है, इसलिए सेहत को लेकर भी लापरवाही न बरतें। उपाय के तौर पर आपको सफेद चीजों का दान करना चाहिए।
Chandra Grahan 2024 Do and Don'ts: ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए
- चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए।
- इस दौरान देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श भी नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण के समय खाना नहीं बनाना चाहिए और भोजन भी नहीं करना चाहिए।
- बीमार व्यक्ति, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर खाने की अनुमति होती है।
- ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए ऐसा करने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
- चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों का प्रयोग करने से बचें।
- ग्रहण के दौरान श्मशान एवं नकारात्मक जगहों पर भी नहीं जाना चाहिए।
Chandra Grahan 2024 Do and Don'ts: ग्रहण के दौरान क्या करें
- चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के नाम का मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
- ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान करना चाहिए और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करना चाहिए।
- इसके बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु या महादेव की पूजा कर सकते हैं।
- ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान और पूजा-पाठ से निवृत्त होकर कुछ चीजों का दान करें।
Chandra Grahan 2024 Daan Samagri: चंद्र ग्रहण पर करें इन चीजों का दान
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण अशुभ होते हैं। ग्रहण के बाद दान करने से ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। इसलिए चंद्र ग्रहण के बाद कुछ सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव कम होते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। इन सफेद चीजों का संबंध चंद्रमा ग्रह से माना जाता है। इसलिए आप चावल, चीनी, आटा, दूध के अलावा सफेद कपड़ा और सफेद मिठाई आदि चीजों का दान कर सकते हैं।
Chandra Grahan 2024 Effects on Pregnant Ladies: गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को रसोई का काम नहीं करना चाहिए।
- सुई में धागा नहीं पिरोना चाहिए। कुछ भी छीलना या काटना नहीं चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को वातावरण से चंद्र ग्रहण के नकारात्मक तत्वों से दूर रहने के लिए कमरे के बाहर गाय के गोबर या गेरू से टूटे हुए क्रॉस का निशान बनाना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही सीधे ग्रहण को देखना चाहिए।
- ग्रहण के दिनों में गर्भवती महिलाओं को यथासंभव विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।
- महिलाओं को पूजा-पाठ पर ध्यान देना चाहिए।
Chandra Grahan 2024: ग्रहण के दौरान करें मंत्रों का उच्चारण
चंद्र ग्रहण के दौरान हाथ जोड़कर भगवान या अपने इष्टदेव का ध्यान करते हुए उनके मंत्रों का तेज आवाज में उच्चारण करना चाहिए। चन्द्र ग्रहण के दौरान चन्द्रदेव के मंत्रों का भी उच्चारण करना चाहिए।
चन्द्रदेव के मंत्र इस प्रकार हैं- ऊँ ऐं ह्रीं सोमाय नमः।
साथ ही विश्वेदेवो का ध्यान भी करना चाहिए। विश्वेदेवो में दस देवता सम्मिलित हैं- इनमें इन्द्र, अग्नि, सोम, त्वष्ट्रा, रुद्र, पूखन्, विष्णु, अश्विनी, मित्रावरूण और अंगीरस शामिल हैं। इन सबका मंत्रों के साथ इस प्रकार ध्यान करना चाहिए- ऊँ इन्द्राय नमः। ऊँ अग्नये नमः। ऊँ सोमाय नमः। ऊँ त्वष्ट्राय नमः। ऊँ रुद्राय नमः। ऊँ पूखनाय नमः। ऊँ विष्णुवे नमः। ऊँ अश्विनीये नमः। ऊँ मित्रावरूणाय नमः। ऊँ अंगीरसाय नमः
What Should We Do After Chandra Grahan 2024: चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें
- चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाने के बाद स्नान जरुर करें।
- घर में ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।
- चंद्रग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
- ऐसा करने से ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।
chandra grahan 2024 sutak Kaal Time: क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल?
ज्योतिष के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल माना जाता है। लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान भारत में दिन का समय होगा और इस समय चांद नहीं दिखेगा। यानी भारत में चंद्र ग्रहण नहीं लग रहा है, इसलिए देशभर में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
Chandra Grahan 2024 India: क्या भारत में नजर आएगा चंद्र ग्रहण?
18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के ज्यादातर हिस्सों, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका के सीमित क्षेत्रों में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन मुंबई समेत कुछ पश्चिमी शहरों में नजर आ सकता है। हालांकि, इसकी बेहद कम संभावना है। इसके बाद चंद्रमा क्षितिज के नीचे चला जाएगा, जिसकी वजह से यह भारत में नजर आना बंद हो जाएगा।
Lunar Eclipse 2024 Supermoon Harvest Moon: चंद्र ग्रहण के साथ दिखेगा सुपरमून
चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्णिमा के दिन ही होता है, लेकिन इस बार पूर्णिमा बेहद खास है। सितंबर विषुव के करीब होने के कारण यह गर्मियों की आखिरी पूर्णिमा होगी। इस दौरान चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा की अपेक्षा बड़ा नजर आएगा। इसके कारण इसे सुपरमून भी कहा जाता है। इसे हार्वेस्ट मून भी कहा जाता जाता है। बहुत पहले इसे हार्वेस्ट मून का नाम दिया गया था।
Types Of Lunar Eclipse 2024: तीन प्रकार के होते हैं चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्रग्रहण होता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में किस तरह से आते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब पूरे चंद्रमा की सतह पर धरती की छाया पड़ती है। आंशिक चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब चांद का एक भाग पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। चंद्रमा के धरती की तरफ वाले हिस्से पर धरती की छाया काली दिखाई देती है। उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान धरती की छाया का हल्का बाहरी भाग चंद्रमा की सतह पर पड़ता है। इस ग्रहण को देखना कुछ मुश्किल होता है।
Lunar Eclipse 2024 Time In India: भारत में चंद्र ग्रहण का समय
18 सितंबर यानी बुधवार को भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर लगेगा, जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण कुल 4 घंटे 6 मिनट तक रहेगा।
Chandra Grahan 2024 Effects On Rashi: चंद्र ग्रहण 2024 का 12 राशियों पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब-जब चंद्र या सूर्य ग्रहण पड़ता है इसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा और इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। जिस कारण से ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन फिर भी इस चंद्र ग्रहण का कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों पर कुछ नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
इस चंद्र ग्रहण का कुछ शुभ प्रभाव वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के जातकों पर पड़ सकता है। इन लोगों को कुछ नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा वालों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
Chandra Grahan 2024: राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव कब तक?
18 सितंबर को लगने वाले इस उपछाया ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरह पड़ेगा। यदि बात की जाए कि इसका असर कितने समय तक के लिए रहेगा, तो आपको बता दें कि इस ग्रहण का प्रभाव अगले एक महीने तक देखने को मिल सकता है।
Lunar Eclipse 2024 Blood Moon: कब है दिखेगा ब्लड मून?
इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा अपनी पूरी रोशनी के साथ आसमान में नजर आने वाला है। उस वक्त चंद्रमा का एक अनोखा नजारा देखने को मिलेगा, जब पृथ्वी इसके पास से गुजरेगी और इसकी छाया चांद पर पड़ेगी। उस वक्त दिखने वाले चांद को ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है।
चंद्र ग्रहण के दोष को दूर करने के उपाय
- कुंवारी लड़कियों को सफेद वस्त्र या खीर दान करें।
- पूर्णिमा के दिन व्रत करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें।
- गायत्री और मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
- पूर्णिमा की रात चांदी के बर्तन में रखे दूध में हल्दी और शहद मिलाकर पिएं।
- सोमवार के दिन अन्न का दान करें।
- सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
- प्रत्येक सोमवार को ॐ चन्द्राय नमः का 108 बार जाप करें।
- जरूरतमंद लोगों को दूध का दान करें।
Chandra Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के मुकाबले ज्यादा व्यापक है चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण के बारे में खास बात ये है कि यह सूर्य ग्रहण की तुलना में ज्यादा व्यापक स्तर पर दिखाई देता है। इसका मतलब है कि चंद्र ग्रहण की विजिबिलिटी अधिक रहती है।
Chandra Grahan 2024 India: भारत में क्यों नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण?
18 सितंबर को लगने वाले इस उपछाया ग्रहण का दिलचस्प नजारा भारत में देखने को नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह सूरज की बढ़ती रोशनी के साथ ही चंद्रमा आसमान में नजर नहीं आएगा। दिन के समय ग्रहण लगने के कारण इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।
Chandra Grahan 2024 India Live: भारत में लाइव चंद्र ग्रहण कैसे देखें?
यूं तो भारत में इस चंद्र ग्रहण को देख पाना मुश्किल है, लेकिन इंटरनेट की सुविधा के चलते भारत में भी आप इस चंद्र ग्रहण को लाइव देख सकते हैं। आप घर बैठे ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भारत में भी चंद्र ग्रहण को आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए आप नासा की ऑफिशियल वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं।
Lunar Eclipse 2024 Live Streaming: यहां देख सकते हैं चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग
लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आप The Virtual Telescope Project के यूट्यूब चैनल पर भी जा सकते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=Gslm2vtDWKE
वहीं नासा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी आप चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं- https://www.youtube.com/@NASA
इसके अलावा कई बड़े स्पेस और एस्ट्रोनॉमी प्लेटफॉर्म जैसे NASA, European Space Agency (ESA) और दूसरी वेधशालाओं के यूट्यूब चैनल व सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी इस चंद्र ग्रहण के नजारे को लाइव देखा जा सकता है।
Where to Watch Super Harvest Moon Eclipse 2024: कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
इस चंद्र ग्रहण को दुनियाभर के कई हिस्सों में देखा जाएगा। इसमें नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, साउथ अमेरिका इलाके के देश शामिल हैं। हालांकि भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं देखा जा सकता है। इसलिए भारत पर इसका कोई प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।
Chandra Grahan 2024 Supermoon: कब ले सकते हैं सुपरमून का नजारा?
नासा के अनुसार, सोमवार यानी 17 सितंबर की शाम से लेकर 19 सितंबर, गुरुवार शाम तक चांद अपनी पूरी रोशनी में दिखाई देगा। इसलिए इन तीन दिनों तक सुपरमून का नजारा आप दिख सकते हैं। इसे हार्वेस्ट मून (Harvest Moon) के नाम से भी जाना जाता है।
Chandra Grahan 2024 India Live: कुछ देर बाद होगी चंद्र ग्रहण की शुरुआत
अब से कुछ मिनटों बाद चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो रही है। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे तक चलेगा। ग्रहण की शुरुआत 6 बजकर 12 मिनट पर होगी और यह एक पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण होगा जिसमें ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश करेगा। इसी को पेनुमबल चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
Chandra Grahan 2024 India Live: घर पर बैठकर इस तरह से देखें चंद्र ग्रहण का Live नजारा
भारत में इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकता है, लेकिन दुनिया के जिन-जिन स्थानों पर यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा उसका नजारा आप घर बैठकर आसानी के साथ ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं।
आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर साल का दूसरा और आखिरी खंडग्रास चंद्र ग्रहण है। आपको बता दें यह चंद्र ग्रहण मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। ग्रहण के दौरान राहु और चंद्रमा की युति होगी। इसके अलावा आज शुक्र और केतु दोनों ही सातवें भाव में रहेंगे। वहीं चंद्रमा से गुरु तीसरे भाव में, मंगल चतुर्थ भाव में, बुध छठे भाव और शनिदेव बारहवें घर में रहेंगे।
Chandra Grahan 2024 Timing: आज चंद्र ग्रहण कब से कब तक चलेगा
उपछाया चंद्र ग्रहण की शुरुआत आज सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी। फिर इसके बाद आंशिक ग्रहण की शुरुआत सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगी। वहीं ग्रहण की उच्चतम स्थिति सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर और आंशिक ग्रहण की समाप्ति सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर होगी और फिर उपछाया चंद्र ग्रहण की समाप्ति सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगी।
Chandra Grahan 2024 India Live: देश में क्यों नहीं दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण ?
साल 2024 के आखिरी चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो गई है। दुनिया के कई हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा रहा है लेकिन भारत के लोग इस चंद्र ग्रहण को नहीं देख पाएंगे। दरअसल आज का चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 6 बजकर 12 मिनट से शुरू हो गया है। भारत में सुबह होने की वजह से चंद्रमा आकाश में नहीं दिखाई देगा।
Chandra Grahan 2024 India Live: आप यहां देख सकते हैं चंद्र ग्रहण का लाइव नजारा
साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो गई है। यह चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटों तक चलेगा ,लेकिन इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। अगर आप इस चंद्र ग्रहण के नजारे को देखना चाहते हैं तो यहां Live देख सकते हैं।
Chandra Grahan 2024 India Live: कितने प्रकार का होता है चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण और तीसरा उपछाया चंद्र ग्रहण।
पूर्ण चंद्र ग्रहण
पूर्ण चंद्र ग्रहण तक लगता है जब पृथ्वी की छाया के चलते सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण को सुपर बल्ड मून भी कहा जा सकता है। इसमें चंद्रमा लाल या गुलाबी रंग का प्रतीत होता है।
आंशिक चंद्र ग्रहण
जब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी ज्यादा होती है और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है लेकिन दूरी अधिक होने के कारण पूर्ण रूप से चंद्रमा का ग्रास नहीं होता है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा के कुछ ही हिस्से पर पड़ता है तो इसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं।
उपछाया चंद्र ग्रहण
उपछाया चंद्र ग्रहण तब पड़ता है जब पृथ्वी की छाया का हल्का सा भाग चंद्रमा के बाहरी हिस्से से होकर गुजरता है जिससे चंद्रमा हल्का सा धुंधला सा प्रतीक होता है तो इस उपछाया चंद्र ग्रहण कहते हैं।
Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का चंद्रमा चौथे भाव के स्वामी हैं। वहीं राहु के साथ बारहवें भाव में मौजूद रहेंगे। आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें।
Chandra Grahan 2024: वृषभ राशि पर इस चंद्र ग्रहण का कैसा पड़ेगा प्रभाव
वृषभ राशि
आपके लिए चंद्रमा तीसरे भाव के स्वामी हैं और राहु संग ग्यारहवें भाव में युति कर रहे हैं। ऐसे में आपको धन हानि और पैतृक संपत्ति का नुकसान हो सकता है।
Chandra Grahan 2024: मिथुन राशि के जातकों लिए कैसा रहेगा इस ग्रहण का प्रभाव
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस चंद्र ग्रहण से करियर, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और आर्थिक जीवन में लाभ दे सकता है।
Chandra Grahan 2024: कर्क राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
चंद्र ग्रहण से आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। आपके पिता पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। कुछ छोटी-मोटी बीमारियां और मानसिक परेशानियां मिल सकती है।
Chandra Grahan 2024: सिंह राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
सिंह राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं रहने वाला है। आठवें भाव में राहु-चंद्रमा की युति आपके लिए अच्छा नहीं है। आपके मन में बुरे ख्याल आएंगे। मन भय और तनाव घर सकता है। धन हानि की संभावना है।
Chandra Grahan 2024: कन्या राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रमा ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और आपके सातवें भाव में मौजूद रहेंगे। व्यापार और कार्यस्थल पर आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
Chandra Grahan 2024: तुला राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
आपके लिए दसवें भाव के स्वामी आपके छठे भाव में मौजूद राहु के साथ युति करेंगे। इसके चलते आपको अच्छे परिणाम की प्राप्त नहीं होगी।
Chandra Grahan 2024: धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
धनु राशि के जातकों के लिए चंद्रमा आठवें भाव के स्वामी और चौथे भाव में युति कर रहे हैं। राहु और चंद्रमा का चौथे भाव में होना आपको कुछ परेशानी दे सकता है और यह आपकी माता का स्वास्थ्य भी असर डाल सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद की संभावना है। ऐसे में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा।
Chandra Grahan 2024: वृश्चिक राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
चंद्रमा और राहु आपके पांचवें भाव में युति कर रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और किसी योजना का निस्तारण आपको बड़ी ही सूझबूझ के साथ करना होगा।
Chandra Grahan 2024: मकर राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
चंद्रमा मकर राशि के जातकों के लिए सातवें भाव के स्वामी होकर राहु संग तीसरे भाव में स्थित हैं। तीसरे भाव पर राहु चंद्रमा की युति से आपका मन अच्छा नहीं रहेगा और छोटे भाई-बहनों से रिश्ता ठीक नहीं रहेगा। जीवन में कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है।
Chandra Grahan 2024: कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा छठे भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में मौजूद हैं। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रहना होगा। राहु-चंद्रमा के दूसरे भाव में होने से आपका दिमाग बहुत तेज चलेगा। लेकिन आज आपको अपने आस-पास के लोगों से सावधान रहने की जररूत है।
Chandra Grahan 2024: मीन राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
मीन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा पांचवें और यह ग्रहण आपके पहले भाव में हो रहा है। इसलिए आपके पहले भाव में राहु-चंद्रमा की युति से आपको सावधान रहना होगा। आपको आज कुछ बदनामी का डर भी सता सकता है।
Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें
आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण है, इस वजह से इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। जब भी चंद्र ग्रहण लगता है और उसका सूतक काल अगर मान्य होता है उस दौरान कुछ कार्य करना वर्जित माना गया है।
- चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित होता है।
- ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे और देवी-देवताओं की मूर्तियों का छूना वर्जित होता है।
- चंद्र ग्रहण शुरू होने से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में स्पर्श काल से लेकर मोक्ष काल तक शुभ कार्यो को करना वर्जित माना गया है।
- ग्रहण के दौरान मंदिर में पूजा करना वर्जित माना गया है।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण और उपाय
- राहु के बीज मंत्र: “ॐ रां राहवे नमः” का जाप करें।
- चंद्रदेव को कुंडली में बली करने के लिए भगवान शिव और चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का लगातार स्मरण और माला से जाप करें।
- भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम सुनें
चंद्र ग्रहण के बाद अगला ग्रहण कब ?
इस ग्रहण के बाद अब साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर को लगेगा। यानी 15 दिनों के अंतराल पर फिर से ग्रहण देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण 02 अक्तूबर को रात 09 बजकर 13 मिनट शुरू होगा।
दुनिया के कई हिस्सों में देखा चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा,देखें तस्वीरें
चंद्र ग्रहण जैसा कि न्यूयॉर्क में देखा गया
पश्चिमी एशिया, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई दिया।
आंशिक चंद्र ग्रहण...उत्तरी डेवोन, ब्रिटेन में
Chandra Grahan 2024: अब कब लगेगा अगला चंद्र ग्रहण ?
साल 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण अब समाप्त होगा है। अब अगला चंद्र ग्रहण 13 मार्च 2025 को लगेगा और यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।