फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Workout Mistakes: डाइट, योग और वर्कआउट के बाद भी नहीं घट रहा है वजन? जानिए क्या है वजह

Sat, 27 Dec 2025 09:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Workout Mistakes : लोग वजन कम करने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, योग करते हैं और खाना कम कर देते हैं यानी डाइटिंग करते हैं लेकिन उसके बाद भी उनके वजन पर कुछ ज्यादा असर देखने को नहीं मिलता, इसका कारण जानकर आप अपने वजन को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन
वजन घटाते समय क्या गलतियां करते हैं लोग - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Workout Mistakes: आज का दौर फिटनेस का है। जिम भरे हैं, योग मैट घर-घर में बिछे हैं  और डाइट चार्ट मोबाइल में सेव हैं, फिर भी वेट लाॅस मशीन की सुई  अपनी ही जगह पर अटकी रहती है। इतना सब के बाद  भी अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो उसकी मेहनत की कमी नहीं, गलत आदतें और अधूरी समझ हैं।

विज्ञापन


शरीर को समय, अनुशासन और संतुलन चाहिए। मगर आज हम नतीजे रातों-रात चाहते हैं। शरीर मशीन नहीं है। अगर डाइट, योग और वर्कआउट सब कुछ करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा, तो इसका मतलब यही है कि कहीं न कहीं आप वही गलती दोहरा रहे हैं, जो ज़्यादातर लोग करते हैं। आइए जानते हैं कि वजन घटाने में क्या गलतियां लोग करते हैं।

डाइट, योग और वर्कआउट के बाद भी वजन न घटने की असली वजहें

जरूरत से ज्यादा या गलत डाइट

कम खाना हमेशा सही नहीं होता। बहुत कम कैलोरी लेने से शरीर स्टार्वेशन मोड में चला जाता है और फैट पकड़कर बैठ जाता है। दूसरी तरफ, हेल्दी के नाम पर ज्यादा ड्राई फ्रूट्स, स्मूदी और घी भी वजन बढ़ा सकते हैं। इसलिए डाइट अपने शरीर, क्षमताओं और जरूरतों के मुताबिक रखें।
विज्ञापन


सिर्फ कार्डियो पर भरोसा

रोज ट्रेडमिल पर पसीना बहाना काफी नहीं है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के बिना मसल्स नहीं बनतीं और मसल्स के बिना फैट नहीं जलता। इसके लिए सिर्फ कार्डियो पर भरोसा न करें।

नींद की अनदेखी

6 घंटे से कम नींद हार्मोन बिगाड़ देती है। नींद की कमी से कोर्टिसोल बढ़ता है और फैट जमा होता है, खासकर पेट पर। अक्सर लोग वजन घटाने के सारे तरीके अपनाते हैं लेकिन नींद पूरी नहीं करते, ये भी सही परिणाम देने में बाधक कारक है।

योग और वर्कआउट के बाद ओवरईटिंग

आज तो एक्सरसाइज की है, कहकर ज्यादा खाना या ज्यादा खाकर ये कहना कि आज ज्यादा एक्सरसाइज कर लूंगा, सबसे बड़ी फिटनेस गलती है। कैलोरी आउट से ज्यादा कैलोरी इन से वजन वहीं ठहर जाता है। 

एक ही रूटीन महीनों तक

शरीर समझदार है। वही एक्सरसाइज, वही डाइट तो रिज़ल्ट भी वही रहेगा। रूटीन बदलना मजबूरी है।

स्ट्रेस और मानसिक थकान

तनाव चुपचाप वजन बढ़ाता है। ध्यान, प्राणायाम और साइलेंस से स्ट्रेस और मानसिक थकान को कम करें ताकि वजन काबू में करना आसान हो जाए। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें