फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Yoga Tips: सर्दी शुरू होते ही करें ये दो योगासन, फर्क आप खुद महसूस करेंगे

Sun, 30 Nov 2025 09:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Winter Yoga Tips: सुबह की ठंडी हवा में 10-15 मिनट का योगाभ्यास पूरे मौसम में आपको रोगमुक्त रख सकता है। अपने दिनचर्या में दो योगासनों को शामिल करके शरीर के लिए कवच तैयार करें। 
विज्ञापन
सर्दियों के लिए दो योगासन - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Winter Yoga Tips: सर्द हवा बदन में घुसते ही सुस्ती, जकड़न और खांसी-जुकाम दस्तक देने लगते हैं। इस मौसम में शरीर को ऊर्जावान रखना चुनौती होता है लेकिन योग इसका सबसे सटीक समाधान है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दो योगासनों के अभ्यास की आदत बना लें।

विज्ञापन


सर्दियों में शरीर को तैयार करना समय पर ढाल बनाना है। जो लोग योग को रूटीन में शामिल करते हैं, उनकी इम्युनिटी मजबूत, मन शांत और शरीर एक्टिव रहता है। सुबह की ठंडी हवा में 10-15 मिनट का योगाभ्यास पूरे मौसम में आपको रोगमुक्त रख सकता है। अपने दिनचर्या में दो योगासनों को शामिल करके शरीर के लिए कवच तैयार करें। 

सर्दियों के लिए दो योगासन

सूर्य नमस्कार

इस मौसम में रक्त संचार धीमा पड़ जाता है, सूर्य नमस्कार उसे तेज करता है और शरीर को भीतर से गर्म करता है। यह थायरॉइड और इम्युनिटी को मजबूत बनाता है जिससे सर्दियों वाली थकान, सुस्ती और बीमारियाँ दूर रहती हैं। 12 चरणों वाला यह आसन कैलोरी बर्न और हार्मोन बैलेंस में भी प्रभावी है। सुबह की हल्की धूप में इसका अभ्यास Vitamin D के साथ बेहद लाभकारी होता है। सूर्य नमस्कार का अभ्यास खुले स्थान पर 5 चक्र से शुरू कर करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं। 15 चक्र तक नियमित रूप से करें।
विज्ञापन



भुजंगासन

ठंड में मांसपेशियाँ सख्त हो जाती हैं। भुजंगासन रीढ़ और पीठ को सक्रिय रखता है। यह श्वसन तंत्र को खोलता है, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है। ठंड में सांस से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। लगातार बैठकर काम करने वालों में जमने वाला दर्द और स्टिफनेस इससे कम होती है। इसके अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर, हथेलियों को कंधों के पास टिकाएं और धीरे-धीरे ऊपर उठें। 30 सेकंड रुककर तीन से पांच बार इसे दोहराएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें