हार्ट अटैक के बाद वायग्रा लेना पूरी तरह से सुरक्षित है। ये बात एक शोध में सामने आई है। इसमें बताया गया है कि वायग्रा से मौत का रिस्क भी कम होता है। शोध में सामने आया कि हार्ट अटैक के बाद जो लोग वायग्रा लेते हैं, उनमें दूसरे मरीजों के मुकाबले 33% कम मौत की संभावना होती है।
पहले भी इस पर कई शोध किए जा चुके हैं, लेकिन इस बार का रिजल्ट उनसे एकदम अलग आया है। इससे पहले NHS के अध्ययन में बताया गया था कि दिल के मरीजों को वायग्रा लेने से पहले सावधानी बरतने की जरूरत होती है। लेकिन इस शोध ने इसे गलत साबित किया। ये अध्ययन स्वीडिश के एक इंस्टीट्यूट में किया गया।
अध्ययन के मुताबिक, अगर हार्ट अटैक के बाद आपकी सेक्स लाइफ के लिए वायग्रा लेना आपके लिए एकदम सुरक्षित है। शोधकर्ताओं ने इस बात का पता तो लगा लिया कि वायग्रा दिल के लिए अच्छी है लेकिन वे इसके सीधा प्रभाव और कारण नहीं बता पाए।
वायग्रा को शुरुआत में दिल की वजह से होने वाले सीने में दर्द के लिए बनाया गया था क्योंकि ये रक्त धमनियों को फैलाती है।
ये अध्ययन अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के 66वें वार्षिक वैज्ञानिक सेशन में प्रस्तुत किया गया।