सभी अंगों के सुचारू रूप से काम करने और सेहत के लिए शरीर में ऑक्सीजन युक्त रक्त की जरूरत होती है। शरीर में रक्त संचार में आने वाली बाधा जान का जोखिम कर सकती है। हालांकि खराब जीवनशैली और समय के साथ बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता के कारण रक्त संचार प्रभावित होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि शरीर में रक्त संचरण प्रभावित होने से कोशिकाओं के खराब होने की संभावना हो सकती है। इसलिए शरीर में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के लिए कुछ उपायों को करने की जरूरत होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, नियमित योगाभ्यास से रक्त संचार बेहतर होता है। योगाभ्यास रक्त संचार को बढ़ावा देने के साथ ही कई बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। कुुछ खास योगासन का नियमित अभ्यास शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय रखने के साथ ही रक्त प्रवाह को बढ़ाते हैं। चलिए जानते हैं रक्त संचरण के लिए योगाभ्यास कितना फायदेमंद है और किस आसनों से रक्त संचार बेहतर बनता है।