हर कोई स्लिम बॉडी पाना चाहता है। योग की मदद से न सिर्फ आप अपने शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम कर सकते हैं बल्कि इससे आपका शरीर अधिक लचीला और मजबूत बनेगा। अगर आप भी स्लिम बॉडी की चाहत रखते हैं तो ये आसान से योगासन आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
भुजंगासन
इस आसन से पेट की चर्बी कम होती है, कमर पतली होती है और कंधे चौड़े व बाजू मजबूत होते हैं। शरीर को लचीला और सुडौल बनाने में इसका बहुत महत्व है।
- पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं और दोनों हाथों को माथे के नीचे रखें।
- दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें।
- अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़े।
- अब शरीर के ऊपरी हिस्से को बाजुओं के सहारे उठाएं।
- शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें।
- कुछ पल इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।
विज्ञापन
3 of 6
पश्चिमोत्तानासन-
इसे करने से आप न सिर्फ कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रहेंगे बल्कि आपका शरीर लचीला होगा और कमर व जांघ की चर्बी कम होगी।
- इसके लिए सबसे पहले सीधे बैठ जाएं और दोनों पैरों को फैलाकर एक सीध में रखें। दोनों पैर सटाकर रखें।
- दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और कमर को बिल्कुल सीधा रखें।
- फिर झुककर दोनों हाथों से पैरों के दोनों अंगूठे पकड़ने की कोशिश करें।
- ध्यान रहे इस दौरान आपके घुटने न मुड़ें और न ही आपके पैर जमीन से ऊपर उठें।
4 of 6
पूर्वोत्तानासन-
यह शरीर के निचले भाग और बाजुओं को सुडौल बनाने के लिए अच्छा आसन है। इससे शरीर लचीला रहता है और चर्बी घटाने में आसानी होती है।
- इसके लिए पैरों को सामने की ओर फैलाकर सीधे बैठ जाएं।
- पंजे जुड़े होने चाहिए और रीढ़ की हड्डी सीधी रखें।
- अब दोनों हाथों को जमीन पर टिकाकर कमर के निचले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं।
- कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
विज्ञापन
5 of 6
बालासन-
नाम से ही पता चलता है कि इस आसन में बच्चों की तरह पोज बनाना है। इस आसन से पेट की चर्बी तो कम होती ही है साथ ही लोअर बैक पेन भी चला जाता है।
-इसके लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाइए।
-अब अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाइए और धीर-धीरे आगे की तरफ झुकते हुए हथेलियों को जमीन से लगा दीजिए।
-ध्यान रहे ऐसा करते वक्त चेस्ट थाई के ऊपर हो।