अगर आप बहुत अधिक मीठा खाने के शौकीन है तो संभल जाइए क्योंकि इससे आपकी याददाश्त कमजोर हो सकती है। दरअसल, इसे लेकर एक शोध किया गया है जिसमें बताया गया कि खाने में चीनी की अधिक मात्रा इस्तेमाल करने से अल्जाइमर का खतरा बढ़ सकता है।
शुगर और अल्जाइमर के बीच होता है संबंध
यह शोध ब्रिटेन की बैथ यूनिवर्सिटी में किया गया। वैज्ञानिकों ने यहां ब्लड शुगर ग्लूकोज और अल्जाइमर के बीच संबंध की खोज की। उन्होंने बताया कि ग्लूकोज की जरूरत से अधिक मात्रा एक विशेष प्रकार के एंजाइम का खात्मा कर देती है। ये एंजाइम अल्जाइमर के शुरुआती लक्षणों के बचाव से जुड़ा होता है।
नशे की तरह है चीनी का सेवन
इसके अलावा कई डॉक्टर भी चीनी को लेकर चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि चीनी का ज्यादा सेवन लोगों में नशे का रूप ले रहा है और इस वजह से दांतों की समस्याएं हो रही हैं।
चीनी से बढ़ता है मोटापा
इतना ही नहीं, इसके अधिक सेवन से मोटापा बढ़ता है। मोटापे की वजह से लोगों को कई बीमारियां घेर लेती हैं। इस वजह से मोटे व्यक्तियों को कसरत जरूर करनी चाहिए और चीनी के अधिक सेवन से दूर रहना चाहिए।