फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतली प्राणायाम: गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए करें शीतली प्राणायाम, जानें इसके फायदे

Sat, 06 Jun 2020 08:34 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
गर्मियों में स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका है प्राणायाम करना। प्रतिदिन प्राणायम करने से से शरीर स्वस्थ रहता है। गर्मी के मौसम में तेज धूप की वजह से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए   कई चीजों का सेवन किया जाता है। आप शरीर के तापमान को कम करने के लिए शीतली प्राणायाम का सहारा भी ले सकते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
शीतली प्राणायाम
  • शीतली प्राणायाम शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला प्राणायाम है। इसके नाम से ही इसका अर्थ समझ में आ जाता है। गर्मियों में शरीर के तापमान को कम करने के लिए शीतली प्राणायाम सबसे बेहतर विकल्प है। शीतली प्राणायाम के और भी कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं शीतली प्राणायाम के फायदे...

 
विज्ञापन

3 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है
  • शीतली प्राणायाम को करने से हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हैं उन्हें प्रतिदिन कई बार शीतली प्राणायाम करना चाहिए।


 

4 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
खून को साफ करने में सहायक
  • शीतली प्राणायाम को रोज करने से खून भी साफ होता है। इसका अभ्यास दिन में कई बार करना चाहिए।
 
विज्ञापन

5 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
तनाव और क्रोध को दूर करने में सहायक
  • तनाव को दूर करने के लिए शीतली प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। इस प्राणायाम का नित्य अभ्यास करने से तनाव से मुक्ति मिलती है। इसके नित्य अभ्यास से क्रोध को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

6 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पेट संबंधित समस्याओं में फायदेमंद
  • शीतली प्राणायाम का अभ्यास करने से पेट संबंधित समस्याएं जैसे एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसका नित्य अभ्यास करने से पाचन की समस्या भी दूर हो जाती है।
 
विज्ञापन

7 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बालों को मजबूत बनाए
  • शीतली प्राणायाम का अभ्यास करने से बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाती है। इस प्राणायाम का रोज अभ्यास करने से बाल मजबूत होते हैं।
 

8 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद
  • शीतली प्राणायाम का अभ्यास करने से त्वचा में रौनक और आंखों में चमक आती है।

 
विज्ञापन

9 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नींद न आने की समस्या में फायदेमंद
  • जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है उन्हें रोज शीतली प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। रोज दिन में कई बार शीतली प्राणायम करने से नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें