अक्सर माता-पिता बचपन से ही बच्चों को ये आदत डालते हैं कि हमेशा उन्हें एक- दूसरे के साथ अपनी चीजें शेयर करनी चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार एक दूसरे के साथ चीजें शेयर करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। पढ़े कैसे...
पढ़ें- चेहरे पर नारियल तेल लगाने के ये 5 फायदे यकीनन नहीं जानते होंगे आप
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
slippers
चप्पल/ स्लीपर
अक्सर घर आएं मेहमानों को आप सभी अपना बाथरूम यूज करने या घर में इधर-उधर जाने के लिए अपनी चप्पलें दे देते होंगे लेकिन ऐसा करना आपके पैरों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। आप शायद ही जानतें हो कि ऐसा करने से आपके पैरों में फंगल इन्फेक्शन हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
lipstick
लिपस्टिक
महिलाएं अक्सर एक दूसरे के साथ लिपस्टिक शेयर करती देखी जाती हैं लेकिन ऐसा करना आपके होंठों के लिए नुकसान देह हो सकता है। अनजानें में ही सही पर लिपस्टिक के जरिए आप कई तरह के दादों को निमंत्रण दे सकते हैं।
4 of 6
towel
तौलिया
सबसे ज्यादा इंफेक्शन एक-दूसरे के तौलिया का इस्तेमाल करने से फैलते हैं। दूसरे व्यक्ति के पसीने से फैलने वाले कीटाणु तौलिये से आसानी से आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
hair comb
हेयर कॉम
दूसरे व्यक्ति का कंघा इस्तेमाल करने से उसके सिर में रहने वाली जूं या डेंड्रफ आपके सिर पर संक्रमित हो सकती है।
हेडफोन
कई बार ऑफिस में काम करते समय हम एक दूसरे का ईयरफोन यूज कर लेते हैं। ऐसा करने से दूसरे इंसान की ईयर वैक्स के बैक्टीरिया की वजह से आपके कान में इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।