फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए वरदान हैं इस सब्जी के पत्ते,जानें कई और फायदे

Wed, 25 Oct 2017 03:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की वजह से अक्सर चक्कर आते हैं या आंखों के आगे अचानक अंधेरा छा जाता है। जिससे राहत पाने के लिए आप या तो डॉक्टर की दुकान के चक्कर लगाते हैं या किसी पेन किलर का सहारा लेते हैं। तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। इस सब्जी के पत्तों को अपने भोजन की थाली का हिस्सा बनाते ही आपकी ये परेशानी झट से छूमंतर हो सकती है। 

पढ़ें- चंद दिनों में होगी बैक फैट की छुट्टी, बस करनी होगी ये आसान एक्सरसाइज
विज्ञापन

2 of 5
radish leaves
लोग अक्सर मूली का इस्तेमाल सलाद के रूप में करते हैं लेकिन इसके हरे पत्ते भी कम फायदेमंद नहीं है। इसमें मौजूद कैलशियम, फोलिक, एसिड, विटामिन सी जैसे तत्वों की वजह से ये शरीर की कई बड़ी बीमारियों को दूर रखते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मूली में सोडियम होता है और यह शरीर में नमक की कमी को पूरा करता है, इसलिए लो ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है।  इसके अलावा इसमें मौजूद एंथेकाइनिन दिल के लिए फायदेमंद होता है।

4 of 5
इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को कब्ज से राहत मिलती है। इसके रस को पानी और मिश्री के साथ पीने से पीलिया रोग में भी लाभ मिलता है। इतना ही नहीं यह बालों का झड़ना भी कम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यह शरीर में विषाक्त पदार्थों के असर को कम करके रक्त को शुद्ध करने का काम करता है। इतना ही नहीं इसके नियमित सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें