फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए? मोटापे से जुड़ा है मामला

Fri, 19 May 2017 09:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
खाना खाने के बाद तुरंत नहीं नहाना चाहिए
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हमारे खाने पीने का कोई समय नहीं रहा। हम अपने समय के अनुसार सभी बातों को अहमियत देते हैं। जब मौका मिलता है तो खाना खा लेते हैं वरना काम के चक्कर में घंटो भूखे रहते हैं। उसी तरह जब मर्जी होती है नहाते हैं, सोते हैं लेकिन ऐसा करना हमारे शरीर के लिए बेहद हानिकारक है। आइए जानते है ऐसे ही एक काम के बारे में जिसे करने से हमारे शरीर पर बेहद गलत असर पड़ता है। 
विज्ञापन

2 of 5
खाना खाने के बाद तुरंत नहीं नहाना चाहिए
कहा जाता है कि अच्छे खान-पान के साथ नियमित दिनचर्या का पालन करने वाले लोगों की आयु लंबी होती है। हमारे लाइफ स्टाइल का हमारे स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हम क्या खाते हैं, कैसा खाते हैं ये सब चीजें किसी भी व्यक्ति की हेल्थ को सीधा प्रभावित करती है। आयुर्वेद के अनुसार हमें खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए। ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है। साथ ही व्यक्ति की पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
खाना खाने के बाद तुरंत नहीं नहाना चाहिए
अक्सर लोगों को ये तो पता होता है कि हमें खाना खाने के बाद नहीं नहाना चाहिए लेकिन इसके पीछे कारण क्या है इससे वो अनजान रहते हैं। दरअसल पेट के आस-पास का जो रक्त खाना पचाने में मदद करता है, वो नहाने की वजह से शरीर के अन्‍य भागों में चला जाता है जिसकी वजह से खाना ठीक से नहीं पच पाता। 

4 of 5
खाना खाने के बाद तुरंत नहीं नहाना चाहिए
शरीर के ऊपर जब पानी पड़ता है तो रक्‍त का प्रवाह अधिक मात्रा में शरीर के बाकी हिस्‍सों की तरफ बढ़ जाता है जिसकी वजह से हमारे दिमाग को उतना रक्‍त नहीं मिल पाता जितना उसको चाहिये। इससे हमें कई बार चक्‍कर या फिर बेहोशी की परेशानी हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खाना खाने के बाद तुरंत नहीं नहाना चाहिए
अपनी अच्छी हेल्थ बनाए रखने के लिए हमें खाना खाने के एक घंटे बाद तक नहाने से परहेज करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें