फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज शाम को जलाते हैं घर में अगरबत्ती, तो जान लीजिए इसके नुकसान

Wed, 31 May 2017 10:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
अगरबत्ती
अगर आप भी अपने पूजा घर में अक्सर अगरबत्ती का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। जी हां शायद ही आपको पता होगा कि भगवान को खुश करने के लिए जलाई जाने वाली ये अगरबत्ती हमारी सेहत के लिए बेहद हानिकारक होती है।

आइए जानते हैं अगरबत्ती से होने वाले कुछ ऐसे नुकसान ।   
विज्ञापन

2 of 6
अगरबत्ती से सांस का संक्रमण होता है
अगरबत्ती से सांस का संक्रमण होता है
हाल में हुए एक शोध में कहा गया है कि घरों में जलाई जाने वाली अगरबत्ती स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए बेहद खतरनाक होती है। अगरबत्ती जलाने से हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड फैलती है। जिसकी वजह से फेफड़ों में सूजन और सांस सबंधी कई दिक्कतें हो सकती हैं। ये धुआं धूम्रपान के समय फेफड़ों में जाने वाले धुएं की तरह ही होता है।    
विज्ञापन

3 of 6
त्वचा की एलर्जी 
त्वचा की एलर्जी 
लंबे समय तक अगरबत्तियों का उपयोग करने से आंखों और त्वचा की एलर्जी हो जाती है। इसको जलाने से इसमें से निकलने वाला धुआं आंखों में जलन पैदा करता है। इसके अलावा संवेदनशील त्वचा वाले लोग जब इस धुएं के संपर्क में आते हैं तो उन्हें खुजली महसूस होने लगती है। 

4 of 6
मस्तिष्क के रोग
मस्तिष्क के रोग
नियमित तौर पर अगरबत्ती का उपयोग करने से सिरदर्द, ध्यान केंद्रित करने में समस्या होना और विस्मृति आदि कई समस्याएं होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
दिल को नुकसान - फोटो : NBC News
दिल को नुकसान
अगरबत्ती का धुआं दिल को नुकसान पहुंचाता है।  लम्बे समय तक अगरबत्तियों का उपयोग करने से हृदय रोग से होने वाली मृत्यु की दर 10% से 12% तक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गले का  कैंसर ​
गले का  कैंसर ​
अगरबत्ती का उपयोग करने से गले का  कैंसर भी हो सकता है। अगरबत्ती के धुएं से ऊपरी श्वास नलिका का कैंसर होने का ख़तरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें