फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, क्या होते हैं फ्री रेडिकल्स, जो हमारे शरीर को बचाते हैं हार्ट प्रॉब्लम और कैंसर से

Mon, 19 Feb 2018 09:45 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे शरीर में खरबों कोशिकाएं होती हैं। इन कोशिकाओं को पोषण की कमी और संक्रमण का ही खतरा नहीं होता, बल्कि फ्री रेडिकल्स भी कोशिकाओं को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ये रेडिकल्स दूसरे अणुओं से इलेक्ट्रॉन चुराने की कोशिश करते हैं, जिससे डीएनए और दूसरे अणुओं को नुकसान होता है और फलस्वरूप खतरनाक बीमारियां जन्म लेती हैं।

विज्ञापन


दरअसल, जब शरीर में भोजन ऊर्जा में बदल रहा होता है, तब इस प्रक्रिया में कुछ फ्री रेडिकल्स, उप-उत्पाद के रूप में निकलते हैं। इसके अलावा कुछ फ्री रेडिकल्स शरीर में पहले से ही मौजूद होते हैं। कुछ हमारे आसपास के वातावरण में होते हैं।

ये फ्री रेडिकल्स अलग-अलग आकार और रासायनिक संगठन के होते हैं, जो हमारी कोशिकाओं को नष्ट करके हृदय रोग, कैंसर और दूसरी बीमारियों की आशंका बढ़ा देते हैं। ऐसे में एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल के प्रभाव से कोशिकाओं को बचाते हैं।
विज्ञापन


इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आहार में एंटी-ऑक्सीडेंट्स शामिल हों। ये एंटी-ऑक्सीडेंट हमारे शरीर से फ्री रेडिकल्स को नष्ट करते हैं, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और ये हमें हार्ट प्रॉब्लम और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाते हैं। ताजे फल-सब्जियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स तत्व सबसे अधिक होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें