फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की पूरी आबादी की कोरोना जांच में लगेंगे 8000 दिन 

Mon, 25 May 2020 06:24 PM IST
Birendra Shukla अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर मौजूदा समय में जिस रफ्तार से टेस्टिंग हो रही है, अगर इसको मानक माना जाए तो अलीगढ़ जिले की पूरी आबादी की जांच के लिए 8000 दिन लगेंगे। इसलिए इस महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य उपाय बहुत जरूरी हैं।  
विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन साढे़ तीन सौ से 450 सैंपल प्रतिदिन जांचे जा रहे हैं। बड़ी संख्या में सैंपल पेंडिंग हैं। अगर 500 सैंपल प्रतिदिन टेस्टिंग को मानक मान लिया जाए तो जिले की तकरीबन 40 लाख की आबादी के लिए अगले 8000 दिन लगेंगे, जो कि एक असंभावित लक्ष्य है। इसलिए डॉक्टर्स का मानना है कि बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है।

जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शाहिद सिद्दीकी ने बताया कि मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में तीन मशीनें जांच के लिए हैं। प्रतिदिन 400 से 450 के आसपास सैंपल की जांच की जा रही है। पहले यहां पर नोएडा और मथुरा से भी सैंपल जांच के लिए आते थे। लेकिन अब वहीं पर जांच की व्यवस्था कर दी गई है। मौजूदा समय में आ रहे सैंपल की संख्या बढ़ी है क्योंकि टेस्टिंग का दायरा बढ़ा है। इससे मेडिकल कॉलेज पर सैंपल की टेस्टिंग करने का दबाव भी बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें