फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थायरॉएड की समस्या से निजात पाने के लिए करें यह योगासन

Tue, 13 Feb 2018 12:47 PM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
setu bandhasan
विज्ञापन
थायरॉएड की समस्या अग्नि, आकाश, पृथ्वी और जल तत्व के असंतुलन के कारण होती है। सेतुबंधासन इसे ठीक कर थायरॉएड से मुक्त करता है। पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ लें। घुटने और पैर एक सीध में रहें। दोनों पैरों के बीच फासला हो। हाथ शरीर से सटे हुए और हथेलियां जमीन पर हो। सांस लेते हुए, धीरे से अपनी पीठ के निचले, मध्य और फिर सबसे ऊपरी हिस्से को जमीन से उठाएं। धीरे से अपने कन्धों को अंदर की ओर लें। ठुड्डी को हिलाए बिना, छाती को ठुड्डी से लगाएं। इस दौरान शरीर के निचले हिस्से को स्थिर रखें। दोनों जांघें एक साथ रहें। चाहें तो, इस दौरान आप अपने हाथों के सहारे शरीर के ऊपरी हिस्से को उठा सकते हैं। अपनी कमर को अपने हाथों का सहारा भी दे सकते हैं। आसन को 1 से 2 मिनट बनाएं रखें। सांस छोड़ते हुए आसन से बाहर आ जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें