फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन का अधिक इस्तेमाल करने से आंखों ही नहीं, गर्दन को पहुंचता है नुकसान, जानिए कैसे?

Fri, 18 May 2018 11:15 PM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
phone
विज्ञापन
फोन का अधिक इस्तेमाल करने से आंखों की दिक्कत से तो हर कोई परेशान है, लेकिन फोन का अधिक इस्तेमाल करने से गर्दन को भी नुकसान पहुंचता है।  स्मार्टफोन आपके बच्चों को दर्द की दुनिया में धकेल रहा है। इसे 'टेक्स्ट नेक’ कहते हैं। फिजियोथेरेपिस्ट फेलिसिटी केर्मोड के अनुसार, ‘टेक्स्ट नेक’ अपने सिर को नीचे करके मोबाइल डिवाइस का उपयोग लंबे समय तक करने से संबंधित बीमारी है। जब आप सीधे बैठते हैं, तो आमतौर पर आपकी गर्दन पर चार या पांच किलो दबाव होता है। लेकिन जिस पल में आप 30 डिग्री आगे बढ़ते हैं, यह वजन 18 किलोग्राम हो जाता है। इसके लिए आप अपने अधिकांश उपयोग के लिए फोन को आंखों के स्तर पर रखें और जब आप स्क्रीन के सामने हों, तो लगातार ब्रेक लें। अपने कंधे को चौड़ा और अपनी पीठ को सीधा रखने से आपकी गर्दन को मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें