फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद न पूरी होने से आंखों के नीचे पड़ गए हैं काले गड्ढे, इस मुद्रा को करने से होगा जादुई असर

Thu, 27 Sep 2018 10:34 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर में रक्त संचार ठीक न होने की वजह से आंखों के आसपास की त्वचा ढीली पड़ने लगती है, जिसकी वजह से वहां डार्क सर्कल दिखाई देने लगते हैं। अगर आप भी डार्क सर्कल से परेशान हैं, तो इस जादुई मुद्रा के अभ्यास से इन्हें ठीक किया जा सकता है।इसका प्रतिदिन एक महीने तक अभ्यास करने पर आप खुद अपने चेहरे पर फर्क महसूस कर पाएंगे।
विज्ञापन


रक्त संचार ठीक न होने और पृथ्वी तत्व की कमी से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स बनने लगते हैं। मकर मुद्रा लौह-तत्व या रक्त की कमी को दूर कर डार्क सर्कल्स से मुक्ति दिलाती है। यह मुद्रा एरोमाथेरेपी का काम करती है। दाईं हथेली को बाईं हथेली के नीचे तिरछा करके रखें।

दाईं हथेली के अंगूठे को बाईं  हथेली की कनिष्ठा और अनामिका उंगलियों के बीच से निकालकर बाईं हथेली के बीच में लगाएं। बाईं हाथ के अंगूठे और अनामिका के अग्रभाग को मिला लें। इसी प्रकार बाईं हाथ को भी नीचे रखकर यह मुद्रा बनाएं। इसे धीमी-लंबी-गहरी सांस के साथ रोजाना 5 से 10 मिनट के लिए दिन में तीन बार दोनों हाथों से बारी-बारी से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें