फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन वीडियो गेम बना सकता है आपको पागल, हो जाएं सावधान

Fri, 11 Aug 2017 02:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
वीडियो गेम
अगर आप भी जरूरत से ज्यादा एक्शन वीडियो गेम खेलते हैं तो आपको सतर्क रहने की बेहद जरूरत है। ऐसा करना न सिर्फ आपके दिमाग के ग्रे मैटर में कमी ला सकता है बल्कि आपकी कमर और उंगलियों में दर्द भी इसी शौक का नतीजा है। 
विज्ञापन

2 of 6
जरूरत से ज्यादा एक्शन वीडियो गेम खेलने से इंसान को तनाव, स्किजोफ्रेनिया (एक प्रकार का पागलपन) और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। एक नए अध्ययन में इस बात की जानकारी दी गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मॉलीक्यूलर साइकियेट्री जर्नल में छपे इस अध्ययन के अनुसार कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ मॉन्ट्रियल के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि एक्शन गेम खेलने के आदी लोगों के हिप्पोकैम्पस में ग्रे मैटर कम होता है। हिप्पोकैम्पस, मस्तिष्क का ऐसा बड़ा हिस्सा होता है जो अतीत के अनुभवों को याद रखने के लिए जिम्मेदार होता है।

4 of 6
इसके आलावा जो बच्चे हिंसा वाले वीडियो गेम या टीवी शो देखते हैं। उनकी प्रवृत्ति ज्यादा गुस्से वाली होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
लगातार वीडियो गेम खेलने से लोगों की उंगलियों, कलाई और हाथ की नसों में दर्द उठने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लगातार वीडियो गेम खेलने से लोगों की आंखों में ड्राईनेस बढ़ने लगती है। इसके साथ ही आंखों की रक्तवाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें