हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। दुनिया में लगातार जनसंख्या बढ़ते जा रही है, जिस वजह से इस दिवस को मनाने की आवश्यकता पड़ी। इसी तरह अगर जनसंख्या बढ़ते रही तो दुनिया में बहुत बड़ा संकट आ सकता है।
लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति सचेत करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। ये दिन याद दिलाता है कि दुनिया में जनसंख्या लगातार बढ़ते जा रही है, जिसे नियंत्रण में रखना आवश्यक है। आज हम आपको विश्व जनसंख्या दिवस से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे।