फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Hindi Day 2026: 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस? जानिए पूरा इतिहास

Sat, 03 Jan 2026 02:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World Hindi Diwas 2026: विश्व हिंदी दिवस सिर्फ तारीख नहीं, एक भाषाई आत्मसम्मान का उत्सव है। भारत में ही नहीं विदेशों में भी हिंदी बोली और समझी जाती है। आइए जानते हैं कि हिंदी दिवस क्यों और कैसे मनाया जाता है।
विज्ञापन
विश्व हिंदी दिवस 2026 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World Hindi Diwas 2026 : हिंदी कोई साधारण भाषा नहीं। भारतीयों के लिए हिंदी संस्कृति, भाव और मौन की अभिव्यक्ति का असरदार जरिया है। इस भाषा में मां की मीठी लोरी भी है और आंदोलन की क्रांति की आग भी। हिंदी भाषा के महत्व को समझने, इसके योगदान को सम्मानित करने और दुनियाभर में इसे प्रचारित प्रसारित करने के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी योग दिवस मनाया जाता है। 

विज्ञापन


वैसे तो हिंदी मूल रूप से भारतीय भाषा है लेकिन अब विश्व मंच पर हिंदी सशक्त भाषा के रूप में स्थापित है। विश्व हिंदी दिवस 2026 भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हमें याद दिलाएगा कि हिंदी अब सीमाओं में नहीं बंधी, वह महाद्वीपों में गूंज रही है। जब कोई विदेशी हिंदी में नमस्ते कहता है, तो वह सिर्फ शब्द नहीं बोलता, वह हमारी सभ्यता को स्वीकार करता है। कह सकते हैं, 

हिंदी अतीत की धरोहर है,
वर्तमान की ज़रूरत है
और भविष्य की संभावना।


विश्व हिंदी दिवस के मौके पर जानिए कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कब की गई? क्यों और कैसे विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का इतिहास, महत्व और हिंदी दिवस से जुड़े अहम तथ्य जानिए।
विज्ञापन



विश्व हिंदी दिवस कब है?

इस साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस 2026 मनाया जा रहा है। यह दिन हर वर्ष तय तारीख पर मनाया जाता है और इसका उद्देश्य है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के प्रचार-प्रसार को मजबूती देना है।


विश्व हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत क्यों हुई?

विश्व हिंदी दिवस की नींव 10 जनवरी 1975 को रखी गई, जब नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ। इस ऐतिहासिक सम्मेलन ने यह सिद्ध कर दिया कि हिंदी केवल एक देश की भाषा नहीं, बल्कि वैश्विक संवाद की क्षमता रखने वाली भाषा है। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में भारत सरकार ने वर्ष 2006 से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने की औपचारिक शुरुआत की। पहला आधिकारिक विश्व हिंदी दिवस पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में मनाया गया। हालांकि भारत का राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है, जो विश्व हिंदी दिवस से अलग है।


राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस में अंतर

यह भ्रम आज भी कई लोगों में है, इसलिए साफ़-साफ़ समझना जरूरी है। राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन भारत में हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाने की याद में मनाते हैं। तो वहीं विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को वैश्विक मंच पर हिंदी की पहचान और स्वीकार्यता के लिए मनाया जाता है। दोनों का उद्देश्य अलग है, पर आत्मा एक है जो है, हिंदी का सम्मान।

आज विश्व स्तर पर हिंदी की स्थिति

  • आज हिंदी 190 से ज्यादा देशों में बोली और समझी जाती है। 
  • संयुक्त राष्ट्र सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सुनी जाती है।
  • बॉलीवुड, ओटीटी, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया ने इसे वैश्विक पहचान दी।
  • प्रवासी भारतीयों ने हिंदी को विदेशों में जीवित ही नहीं, प्रभावशाली बनाया। 


विश्व हिंदी दिवस का महत्व

  • हिंदी शिक्षण संस्थानों को बढ़ावा देना।
  • प्रवासी भारतीयों से सांस्कृतिक जुड़ाव।
  • नई पीढ़ी में हिंदी के प्रति गर्व।
  • डिजिटल युग में हिंदी कंटेंट की ताकत को पहचान दिलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें