दुनिया भर में ऐतिहासिक विरासतों का जश्न मनाने के लिए हर साल एक खास दिन मनाया जाता है, जिसे विश्व विरासत दिवस कहते हैं। यह 18 अप्रैल को विश्व धरोहर स्थलों और स्मारकों के इतिहास और विविधता के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र के सभी संबंधित संगठनों के प्रयासों को पहचानना भी है। इनमें आर्किटेक्ट, इंजीनियर, सिविल इंजीनियर, कलाकार और पुरातत्वविद शामिल हैं।