फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day 2020: क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें कब और कैसे हुई शुरुआत

Fri, 05 Jun 2020 09:22 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
विश्व पर्यावरण दिवस 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य कारण है व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति सचेत करने का। हम इंसानों और पर्यावरण के बीच बहुत गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना ही होगा। विश्व में लगातार वातावरण दूषित होते जा रहा है, जिसका गहरा प्रभाव हमारे जीवन में पड़ रहा है।



 

 
विज्ञापन

2 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई शुरुआत
  • सन 1972 से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून 1972 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की नींव रखी। तब से लगातार हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कहां से हुई शुरुआत
  • विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई। यहां 1972 में पहली बार पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें 119 देशों ने भाग लिया था। 
 

4 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पर्यावरण दिवस मनाने का कारण
  • विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना। 
 
विज्ञापन

5 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
भारत में पहला पर्यावरण दिवस
  • विश्व में जब पहली बार पर्यावरण दिवस मनाया गया था तब भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत की प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी चिंताओं को जाहिर किया था। 

 
विज्ञापन

6 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भारत में कानून
  • भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए 19 नवंबर 1986 में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।
 
विज्ञापन

7 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
लॅाकडाउन ने बदल दी तस्वीर
  • इस साल मनाया जाने वाला पर्यावरण दिवस पिछले सालों से अलग होगा। इस वर्ष लॅाकडाउन की वजह से काफी मात्रा में प्रदूषण कम हो गया है। पिछले वर्षों तक जहां हम पर्यावण को लेकर अधिक चिंता में थे इस साल हमारी चिंताएं थोड़ा कम है क्योंकि वातावरण शुद्ध हो गया है। इसलिए इस बार का पर्यावरण दिवस पिछले वर्षों से अलग होगा।
 

8 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रखना होगा प्रकृति का ख्याल
  • लॅाकडाउन का पर्यावरण पर साकारत्मक प्रभाव पड़ा है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम अब अपनी प्रकृति का ख्याल रखें। 
 
विज्ञापन

9 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण दिवस को सफल बनाएं
  • विश्व पर्यावरण दिवस को तब ही सफल बनाया जा सकता है जब हम पर्यावरण का ख्याल रखेंगे। हर व्यक्ति को ये समझना होगा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तब ही इस धरती पर जीवन संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें