Doctors Day 2025: डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है। हर साल डॉक्टर्स के समर्पण और योगदान को सम्मान देने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह दिन साल में दो बार मनाते हैं, एक राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे (डॉक्टर्स डे एक ऐसा दिन है जो हमें याद दिलाता है कि डॉक्टर्स हमारे जीवन के अनदेखे रक्षक हैं। चाहे वो राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाए या वैश्विक, उनका योगदान हर सीमा से परे है। दोनों दिनों को मनाने का उद्देश्य एक ही है, चिकित्सकों का सम्मान। लेकिन इन दोनों चिकित्सक दिवस को मनाने की तारीख, इतिहास और आयोजन का स्तर अलग होता है। National Doctors’ Day) और दूसरा विश्व डॉक्टर्स डे (World Doctors’ Day)। आइए जानते हैं राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और विश्व डॉक्टर्स डे के बीच अंतर, इन्हें मनाने का कारण, इतिहास और महत्व।
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे कब है?
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे भारत में मनाया जाता है। हर साल राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को मनाते हैं। यह दिन भारत के महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में डॉक्टरों को समर्पित किया गया।
कैसे मनाया जाता है राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे
देशभर में डॉक्टरों को सम्मानित किया जाता है। हॉस्पिटल्स और मेडिकल संस्थान कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जहां मरीज और संस्थाएं डॉक्टरों को धन्यवाद और सराहना देते हैं। 1 जुलाई को डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्म और निधन। इसी उपलक्ष्य में यह दिन चुना गया।
विश्व डॉक्टर्स डे कब है?
इसका कोई एक निश्चित दिन नहीं होता। अलग-अलग देशों में इसे अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका 30 मार्च को विश्व डाॅक्टर्स डे मनाता है तो वहीं कुछ देश 3 अक्तूबर को वैश्विक स्तर पर डॉक्टर्स डे मनाते हैं। कई जगह इसे World Physicians Day के नाम से भी जाना जाता है
क्यों मनाते हैं विश्व डॉक्टर्स डे?
यह दिन ग्लोबल डॉक्टर समुदाय को सलाम करने के लिए होता है जिन्होंने महामारी, आपातकाल, प्राकृतिक आपदा और दैनिक चिकित्सा सेवा में अपना जीवन समर्पित किया।
राष्ट्रीय और विश्व डॉक्टर्स डे में अंतर
- दोनों के बीच मुख्य अंतर तारीख का है। भारत एक जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाता है तो वहीं विश्व डाॅक्टर्स डे देश के अनुसार भिन्न तारीखों को मनाये जाते हैं।
- दोनों में स्थान का अंतर है, जहां 1 जुलाई वाला डाॅक्टर्स डे सिर्फ भारत में मनाया जाता है, तो वहीं विश्व डॉक्टर्स डे कई देश या ग्लोबल स्तर पर आयोजित होता है।
- भारत में डॉक्टर्स डे मनाने का उद्देश्य डॉ. बीसी रॉय को श्रद्धांजलि देना है। जबकि विश्व में इस दिन को मनाने का उद्देश्य सभी डॉक्टरों को सम्मान देना है।
- भारत सरकार और मेडिकल संस्थान ये दिन मनाते हैं, और विश्व डॉक्टर्स डे विश्व स्वास्थ्य संगठन, एनजीओ और मेडिकल बोर्ड द्वारा मनाया जाता है।