फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Day Against Child Labour 2020: बाल श्रम के बारे में शीर्ष 7 कोट्स 

Fri, 12 Jun 2020 11:20 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
हर साल 12 जून को विश्व बाल श्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल श्रम अपराध की श्रेणी में आता है और इसको बढ़ावा देने वालों पर कठोर से कठोर सजा का प्रावधान है। देश-दुनिया में बाल श्रम के मामलों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को बाल श्रम के प्रति सचेत करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। बाल श्रम को रोकने के लिए कुछ कोट्स का प्रयोग भी किया जाता है। आइए जानते हैं बाल श्रम के कुछ मशहूर कोट्स...

 
विज्ञापन

2 of 8
child labour - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
  • बाल मजदूरी एक व्यापार है, बचपन में खेलना बच्चों का अधिकार है।

कई स्थानों पर छोटे-छोटे बच्चों से कई तरहों के काम करवाए जाते हैं। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। कई बच्चे देश दुनिया में ऐसे हैं जिनका बचपन बाल श्रम ने छीन लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 8
वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
  • बाल मजदूरी है मानवता पर कलंक, इसे रोककर बनाओ समाज को अकलंक।
छोटे-छोटे बच्चों से काम करवाना एक अपराध है, परंतु आज ये अपराध इतना अधिक बढ़ गया है कि मानव समाज के लिए कलंक बनता जा रहा है। हमें मिलकर बाल श्रम को रोकना ही होगा।

 
 

4 of 8
वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
  • बाल मजदूरी एक पाप है, जिसके जिम्मेदार खुद आप हैं।
बाल श्रम किसी पाप से कम नहीं है। अगर हर व्यक्ति ये मन बना ले कि उसे बाल श्रम को रोकना है तो किसी भी बच्चे का बचपन उससे नहीं छीनेगा।
विज्ञापन

5 of 8
वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
  • बाल मजदूरी एक कुप्रथा है, इस से देश की दुर्दशा है।
बच्चों से मजदूरी की इस प्रथा को रोकना ही होगा। बच्चे किसी भी देश का भविष्य होते हैं। देश के विकास के लिए बाल श्रम को रोकना होगा।
 
विज्ञापन

6 of 8
वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
  • बाल मजदूरी जड़ से मिटाएं, देश के बच्चों को शिक्षित बनाएं।
शिक्षा हर बच्चे का मूलभूत अधिकार है। बाल श्रम को रोककर हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचानी होगी।
 
विज्ञापन

7 of 8
child labour - फोटो : child labour
  • जिम्मेदारी का बोझ नहीं बचपन की मस्ती थमाएं, इन बच्चों में उड़ने को पंख लगाएं।
बाल श्रम की वजह से बच्चे अपना बचपन ठीक से जी नहीं पाते हैं।
 

 
विज्ञापन

8 of 8
वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
  • बाल मजदूरी अत्यंत बुरी है, इस से देश की विपत्ति जुड़ी है।
देश के विकास में बाल श्रम रुकावट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें