फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Chocolate Day 2026: साल में कितनी बार मनाया जाता है चॉकलेट डे? जानिए पूरा इतिहास और महत्व

Mon, 06 Jul 2026 03:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

World Chocolate Day 2026: विश्व चॉकलेट दिवस 2026 कब है?
विश्व चॉकलेट दिवस 2026 7 जुलाई, मंगलवार को मनाया जाएगा। यह दिन पूरी दुनिया में चॉकलेट के इतिहास, लोकप्रियता और सांस्कृतिक महत्व का उत्सव मनाने के लिए मनाया जाता है। फरवरी का चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक का हिस्सा होता है, जबकि 7 जुलाई का विश्व चॉकलेट दिवस एक अलग वैश्विक अवसर है।
विज्ञापन
विश्व चाॅकलेट डे - फोटो : Ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World Chocolate Day 2026 History: उदास मन को बूस्ट करना हो या खुशियों में मुंह मीठा करना हो, पार्टनर को बजट में गिफ्ट देकर इम्प्रेस करना हो या त्वचा, हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य का ध्यान रखना हो, चाॅकलेट हर मौके के लिए उपयुक्त होती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, चॉकलेट हर उम्र के लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है, साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। 

विज्ञापन


यही वजह है कि साल में एक या दो नहीं बल्कि चार बार चॉकलेट दिवस मनाया जाता है। एक चॉकलेट डे के बारे में तो अधिकतर लोग जानते होंगे, जो कि फरवरी महीने में वैलेंटाइन वीक के दौरान मनाया जाता है। इसे प्यार से जुड़े दिन के रूप में मनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जुलाई में भी चाॅकलेट डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि जुलाई में चॉकलेट डे कब और क्यों मनाते हैं और साल में चार बार ये दिन मनाने की क्या वजह है।

चॉकलेट डे का इतिहास, महत्व और भारत में इस दिन को कब मनाया जाता है, चॉकलेट डे से जुड़ी सभी जानकारी यहां मिलेगी।

चॉकलेट डे कब है?

  • हर साल 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन लोग अपने प्रियजनों को चॉकलेट देकर रिश्तों में मिठास घोलते हैं।
  • दुनिया भर में चॉकलेट से जुड़े विशेष कार्यक्रम, ऑफर और उत्सव आयोजित किए जाते हैं।

विज्ञापन

हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि आखिर साल में अलग-अलग कई बार चॉकलेट डे क्यों मनाया जाता है? क्या फरवरी में आने वाला चॉकलेट डे और जुलाई का विश्व चॉकलेट दिवस एक ही हैं?

साल में कितनी बार मनाते हैं चॉकलेट डे?

  • मुख्य रूप से चॉकलेट डे साल में दो बार ही मनाते हैं।
  • फरवरी महीने में वैलेंटाइन सप्ताह के दौरान 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है।
  • दूसरा,7 जुलाई को विश्व चॉकलेट डे मनाया जाता है।
  • इसके अलावा 13 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय चॉकलेट दिवस मनाया जाता है। 
  • वहीं कुछ जगहों पर राष्ट्रीय चॉकलेट डे 28 अक्तूबर और 28 दिसंबर को मनाते हैं।
  • जापान में तो चॉकलेट डे साल में 10 बार मनाया जाता है।


अलग-अलग दिन चॉकलेट डे क्यों मनाते हैं?

  • हर चाॅकलेट डे का उद्देश्य अलग-अलग होता है।
  • मुख्य तौर पर फरवरी में मनाया जाने वाला चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक का हिस्सा होता है।
  • 7 जुलाई का विश्व चॉकलेट दिवस पूरी दुनिया में चॉकलेट के इतिहास, उसके स्वाद, सांस्कृतिक महत्व और लोकप्रियता का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।


विश्व चॉकलेट दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व चॉकलेट दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में चॉकलेट के इतिहास, उसके सांस्कृतिक प्रभाव और लोगों के जीवन में उसकी लोकप्रियता का उत्सव मनाना है।

  • ऐसा माना जाता है कि 7 जुलाई 1550 के आसपास यूरोप में चॉकलेट का व्यापक प्रसार शुरू हुआ था।
  • इसी ऐतिहासिक दिन के कारण 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस के रूप में लोकप्रियता मिली।
  • आज यह दिन चॉकलेट उद्योग, कन्फेक्शनरी ब्रांडों, बेकरी और मिठाई प्रेमियों के लिए विशेष महत्व रखता है।


विश्व चॉकलेट दिवस का इतिहास

  • चॉकलेट की शुरुआत हजारों वर्ष पहले मध्य और दक्षिण अमेरिका की प्राचीन सभ्यताओं से जुड़ी मानी जाती है।
  • माया और एज़्टेक सभ्यताएं कोको के बीजों का उपयोग पेय बनाने में करती थीं।
  • बाद में यूरोपीय देशों में चॉकलेट पहुंची और धीरे-धीरे इसमें चीनी और दूध मिलाकर आधुनिक चॉकलेट विकसित हुई।
  • समय के साथ यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय मिठाइयों में शामिल हो गई।
  • इसके सम्मान में विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाने लगा।


विश्व चॉकलेट दिवस का महत्व

  • आज चॉकलेट केवल स्वाद तक सीमित नहीं है।
  • यह उपहार, उत्सव, त्योहार, दोस्ती, प्रेम और खुशियों का भी प्रतीक बन चुकी है।
  • इस दिन लोग अपने परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ चॉकलेट साझा करते हैं।
  • कई कंपनियां विशेष ऑफर और नए उत्पाद लॉन्च करती हैं,।
  • बेकरी और कैफे चॉकलेट-आधारित विशेष व्यंजन पेश करते हैं।


विश्व चॉकलेट दिवस से जुड़े रोचक तथ्य

  • कोको के पेड़ को फल देने में लगभग 3-5 वर्ष लगते हैं।
  • दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट की कीमत हजारों डॉलर तक हो सकती है।
  • डार्क चॉकलेट में कोको की मात्रा सामान्य मिल्क चॉकलेट से अधिक होती है।
  • हर साल विश्वभर में करोड़ों लोग चॉकलेट दिवस मनाते हैं।
  • कई देशों में इस दिन चॉकलेट फेस्टिवल और टेस्टिंग इवेंट आयोजित किए जाते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें