दुनिया कितनी भी आधुनिक तकनीक से भर जाए लेकिन किताब हाथ में लेकर पढ़ने का अलग ही आनंद है। UNESCO ने 23 अप्रैल 1995 को विश्व पुस्तक दिवस (World Book Day) की शुरुआत की थी। 1923 में प्रसिद्ध राइटर मीगुयेल डी सरवेन्टीस (Miguel de Cervantes) को सम्मान देते समय ये घोषणा की गयी थी कि मीगुयेल (Miguel de Cervantes) की याद में वर्ल्ड बुक डे (World Book Day) मनाया जाएगा। उनका देहांत 23 अप्रैल को हुआ था, जिसके बाद इसी दिन वर्ल्ड बुक डे मनाया जाने लगा। स्पेनिश लेखक मीगुयेल डी सरवेन्टीस महान लेखकों में से एक थे।