फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Bicycle Day 2020: साइकिल चलाने से रहेंगे फिट, जानें इसके फायदे

Wed, 03 Jun 2020 08:18 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज 3 जून है और 2018 से हर वर्ष इस दिन को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाया जाता है। साइकिल का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है। ये साइकिल ही है जो एक गरीब के पास भी होती है और अमीर के पास भी। आज साइकिल डे पर हम आपको बताएंगे साइकिल से होने वाले फायदों के बारे में।  
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
सेहत के लिए फायदेमंद
  • साइकिल चलाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार जो व्यक्ति प्रतिदिन आधा घंटा साइकिल चलाता है उसे कोई और एक्सरसाइज करने की आवश्यकता ही नहीं है। साइकिल चलाने से शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी बढ़ाए
  • आप ये जानकार थोड़ा हैरानी होगी कि साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम ठीक तरीके से काम करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन आधा घंटा साइकिल चलाने से इम्यून सेल्स एक्टिव हो जाते हैं और बीमार होने का खतरा कम हो जाता है।
 

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
वजन नहीं बढ़ता है
  • रोजाना साइकिल चलाने से वजन बढ़ने की समस्या दूर हो जाती है। साइकिल चलाने से कैलोरी नष्ट होती है और एक्स्ट्रा फैट कम हो जाता है।

साइकिल के सिर्फ स्वास्थ्य लाभ ही नहीं हैं इसके और भी कई फायदे होते हैं....


 
विज्ञापन

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वातावरण के लिए फायदेमंद
  • साइकिल का इस्तेमाल करने से प्रदूषण नहीं होता है। बहुत से देशों में लोग साइकिल का इस्तेमाल अधिक करते हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
सबसे सस्ता साधन
  • साइकिल सबसे सस्ता साधन है। जहां आपको दूसरी गाड़ियों में तेल के लिए पैसे खर्च करेने होंगे। वहीं आपको साइकिल में ऐसा कुछ करने की आवश्यकता ही नहीं है। स्वास्थ्य के साथ-साथ साइकिल आपके पैसे बचाने का काम भी करती है।
 
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साइकिल की हर किसी तक पहुंच
  • साइकिल एक ऐसा वाहन है जिसकी पहुंच समाज के हर वर्ग तक है। बड़ी-बड़ी गाड़ियां सिर्फ कुछ लोगों के पास होती हैं परंतु साइकिल एक ऐसी चीज है जो गरीब से लेकर अमीर के पास भी होती है। इसका इस्तेमाल गरीब भी करता है और अमीर भी।

 
विज्ञापन

8 of 8
साइकिल - फोटो : social media
सबसे पहले साइकिल
  • बच्चा जब धीरे-धीरे बड़ा होता है तो उसे सबसे पहले साइकिल चलाना ही सिखाया जाता है। साइकिल से ही गाड़ी सीखने की शुरुआत होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें