फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Workplace Stress Management: दफ्तर का तनाव कर रहा है परेशान? अपनाएं ये 7 आसान उपाय

Tue, 03 Feb 2026 01:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Workplace Stress Management: टारगेट पूरा करने का दबाव, लंबे काम के घंटों और बाॅस को इम्प्रेस करने के चक्कर में लोग दफ्तर के स्ट्रेस को झेलते हैं। इससे बचने के लिए कुछ तरीके अपनाने चाहिए।
विज्ञापन
स्ट्रेस की समस्या - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Office Stess : आज की तेज रफ्तार ज़िंदगी में दफ्तर का तनाव (Office Stress) लगभग हर वर्किंग प्रोफेशनल की समस्या बन चुका है। टारगेट का दबाव, लंबे काम के घंटों, बॉस की डेडलाइन और वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी स्ट्रेस को बढ़ा देती है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए तो यह मानसिक और शारीरिक सेहत दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऑफिस स्ट्रेस को पूरी तरह खत्म करना मुश्किल है, लेकिन सही आदतों और सोच के साथ इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। एक खुश और शांत दिमाग ही बेहतर परफॉर्मेंस और हेल्दी लाइफ की कुंजी है। आइए जानते हैं ऑफिस स्ट्रेस कम करने के आसान और असरदार उपाय।

विज्ञापन



सही टाइम मैनेजमेंट अपनाएं

काम को टालने की आदत तनाव बढ़ाती है।

  • हर दिन का To-Do List बनाएं
  • जरूरी काम पहले करें
  • छोटे ब्रेक लेना न भूलें।


टिप- मल्टीटास्किंग से बचें, यह स्ट्रेस बढ़ाती है।


मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग करें

रोज़ाना 10-15 मिनट ध्यान या गहरी सांस लेने से दिमाग शांत रहता है।

  • माइंडफुलनेस मेडिटेशन
  • 4-7-8 ब्रीदिंग टेक्निक
  • ऑफिस में बैठकर भी ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ कर सकते हैं।

विज्ञापन

फिजिकल एक्टिविटी को दिनचर्या में शामिल करें

शारीरिक गतिविधि स्ट्रेस हार्मोन को कम करती है।

  • रोज़ाना वॉक
  • योग या जिम
  • ऑफिस में लंबे समय तक बैठे न रहें


खुलकर बात करना सीखें

अगर काम का दबाव ज्यादा है तो चुप न रहें।

  • अपने सीनियर या टीम से बात करें
  • जरूरत हो तो मदद मांगें
  • पॉजिटिव कम्युनिकेशन अपनाएं


हेल्दी डाइट और नींद पर ध्यान दें

गलत खानपान और नींद की कमी स्ट्रेस को कई गुना बढ़ा देती है।

  • जंक फूड से दूरी
  • ज्यादा पानी पिएं
  • 7–8 घंटे की नींद लें


खुद के लिए “Me Time” निकालें

ऑफिस के बाद खुद को वक्त देना बेहद जरूरी है।

  • म्यूज़िक सुनें
  • किताब पढ़ें
  • परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं


पॉजिटिव सोच और सीमाएं तय करें

हर काम पर “हाँ” कहना जरूरी नहीं।

  • अपनी लिमिट पहचानें
  • काम को घर तक न लाएं।
  • पॉजिटिव माइंडसेट बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें