फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Woolen Clothes Care Tips: ऊनी कपड़े खराब क्यों हो जाते हैं? हो सकता है आप धोते समय ये गलती कर रहे हों

Mon, 17 Nov 2025 03:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Woolen Clothes Care Tips: आइए जानते हैं ऊनी कपड़े को धुलते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, वरना उन्हें रोए आ जाते हैं, वह अपनी चमक और मुलायमता को खो सकते हैं। यहां ऊनी कपड़ों को धोने के सही तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सर्दियों के ऊनी कपड़े धोने का सही तरीका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Woolen Clothes Care Tips: सर्दियां अपने साथ गर्माहट तो लाती हैं, पर ऊनी कपड़ों की देखभाल हमेशा सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। एक छोटी-सी लापरवाही भी आपके पसंदीदा स्वेटर, कार्डिगन, शॉल या मफलर का पूरा रूप बदल सकती है। कुष सामान्य गलतियों से आपके ऊनी कपड़े या तो सिकुड़ जाते हैं या फैल जाते हैं। कई बार तो दो-तीन बार पहनने के बाद ही अपनी मुलायम चमक खो देते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, ऊनी कपड़े नाजुक होते हैं। ऐसे में उन्हें धोते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान देना पड़ता है। पहले के ऊनी कपड़े वर्षों तक टिक जाते थे क्योंकि घरों में सर्दी वाले कपड़ों को धोने के कुछ खास पारंपरिक तरीके अपनाए जाते थे जो आज भी कारगर हैं। आइए जानते हैं ऊनी कपड़े को धुलते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, वरना उन्हें रोए आ जाते हैं, वह अपनी चमक और मुलायमता को खो सकते हैं। यहां ऊनी कपड़ों को धोने के सही तरीके बताए जा रहे हैं।

गर्म पानी का इस्तेमाल

ऊनी कपड़ों को धोते समय सबसे पहली गलती है, गर्म पानी का उपयोग करना। ऊन का फाइबर तापमान के प्रति संवेदनशील होता है, इसलिए गर्म पानी से कपड़े सिकुड़ जाते हैं। सर्दियों के कपड़ों को सामान्य पानी से धोना चाहिए।
विज्ञापन


गलत डिटर्जेंट 

दूसरी बड़ी भूल है सख़्त डिटर्जेंट या वॉशिंग पाउडर का इस्तेमाल। ऊन को हमेशा माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट या वूल-फ्रेंडली शैम्पू चाहिए।

वाॅशिंग मशीन

कई लोग ऊनी कपड़ों को वाॅशिंग मशीन में डाल देते हैं, जबकि लगातार घूमाव से उनका फ़ैब्रिक अपनी बुनावट खो देता है। ऊनी कपड़ों को हल्के हाथों से धोना चाहिए।

तेज धूप 

एक और गलती है ऊनी कपड़ों को तेज धूप में सुखाना। तेज धूप ऊन को रूखा, भंगुर और फीका बना देती है। ऊनी कपड़ों को हमेशा छांव में, सपाट बिछाकर सुखाया जाता है ताकि उनका आकार न बिगड़े।

निचोड़ने का तरीका

कई लोग ऊनी कपड़े से निचोड़कर पानी निकालते हैं, जो ऊन के लिए सबसे हानिकारक कदम है। इससे उसकी स्ट्रेचिंग टूटती है और कपड़ा लंबा या ढीला हो जाता है।

अगर आप अपने ऊनी कपड़ों को वर्षों तक नया और मुलायम रखना चाहते हैं तो पुराने जमाने की एक सलाह याद रखें। ऊन को प्यार चाहिए, ज़ोर नहीं। जितना कम घिसें-रगड़ें, उतना लंबा चलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें