फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Tips: दस्ताने पहनने के बाद भी हाथों में लगती है ठंड तो अपनाए ये तरीके, बाइक चलाने में नहीं आएगी दिक्कत

Sat, 11 Jan 2025 06:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

सही तैयारी और उपकरणों के साथ आप सर्दियों में भी आराम से बाइक चला सकते हैं। नीचे दिए गए टिप्स अपनाकर सर्दियों की बाइक राइड को आरामदायक बना सकते हैं।  
विज्ञापन
दस्तानों में लगती है ठंड तो अपनाएं ये तरीके - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Winter Tips To Keep Hands Warm  : सर्दियों में बाइक का सफर ठंडक को बढ़ा देने वाला हो सकता है। सुबह और रात के वक्त बाइक से सफर के दौरान ठंडी हवा के कारण हाथ सुन्न हो जाते हैं, जिससे ड्राइविंग मुश्किल हो जाती है। सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचने के लिए ग्लव्स पहन सकते हैं। अधिकतर लड़के सर्दियों में बाइक राइड के लिए दस्ताने पहनते हैं। लेकिन कई बार दस्ताने पहनने के बाद भी हाथों में हवा लगती है और ठंडक महसूस होती है। सर्दियों में बाइक चलाने के दौरान ठंड से बचने के लिए सर्जिकल ग्लव्स, पॉलिथीन ग्लव्स और चमड़े के मोटे ग्लव्स का उपयोग करें। सही तैयारी और उपकरणों के साथ आप सर्दियों में भी आराम से बाइक चला सकते हैं। नीचे दिए गए टिप्स अपनाकर सर्दियों की बाइक राइड को आरामदायक बना सकते हैं।  

विज्ञापन


सर्जिकल ग्लव्स का उपयोग करें

अगर आपको बाइक वाले दस्ताने पहनने के बाद भी ठंड लग रही हो तो सर्जिकल ग्लव्स पहनने के बाद मोटे ग्लव्स पहनें। सर्जिकल ग्लव्स हवा को क्रॉस होने से रोकते हैं, जिससे हाथ गर्म रहते हैं। यह लंबे टूर के लिए भी बहुत फायदेमंद है।  

पॉलिथीन ग्लव्स पहने

पॉलिथीन वाले ग्लव्स मेडिकल या पॉलिथीन की दुकान से खरीदें। पहले पॉलिथीन ग्लव्स पहने और फिर अपने मोटे ग्लव्स। पॉलिथीन हवा को ब्लॉक कर देता है, जिससे ठंड का असर कम हो जाता है।  
विज्ञापन


चमड़े के ग्लव्स का उपयोग करें

कपड़े या ऊनी ग्लव्स ठंड और ओस से गीले और ठंडे हो जाते हैं। चमड़े के ग्लव्स ठंड को बाहर और गर्मी को अंदर बनाए रखते हैं। ये ग्लव्स आपकी बाइक पर बेहतर ग्रिप भी देते हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें