फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day Kab Hai 2026 Mein: मदर्स डे 10 मई को क्यों मनाया जा रहा है? जानें इतिहास और महत्व

Sun, 10 May 2026 09:16 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mothers Day 2026 Date : मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अमेरिका की एना जार्विस ने अपनी मां के सम्मान में की थी। 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी, जिसके बाद यह दुनिया के कई देशों में मनाया जाने लगा।
 
विज्ञापन
मदर्स डे की सही तारीख - फोटो : Ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mothers Day Kab Hota Hai: मदर्स डे आ गया है। सोशल मीडिया से लेकर बाजारों तक में मदर्स डे की रौनक दिखने लगी है। लेकिन अगर आप अभी तक मदर्स डे से अनजान हैं तो ये लेख आपके सभी सवालों के जवाब देगा।

विज्ञापन


लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि मदर्स डे कब है 2026 में? मदर्स डे कब और क्यों मनाया जाता है? क्या मदर्स डे साल में दो बार मनाया जाता है? भारत में मदर्स डे कब मनाया जाता है? मातृत्व दिवस की सही तारीख क्या है? मदर्स डे को पहली बार कब मनाया गया? और भारत में मदर्स डे मनाने की शुरुआत कब हुई? क्या आपके मन में भी यही सवाल हैं? 

मां रा प्यार, त्याग और समर्पण हर व्यक्ति के जीवन में अनमोल होता है। यही वजह है कि दुनिया भर में मां के सम्मान में मदर्स डे यानी मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत एक बेटी ने अपनी मां को सम्मान देने के लिए की थी, जो बाद में पूरी दुनिया में एक खास अवसर बन गया।

मदर्स डे सिर्फ गिफ्ट देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने का मौका बन चुका है। इस दिन लोग अपनी मां के साथ समय बिताते हैं, उन्हें खास महसूस कराते हैं और उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहते हैं। 

विज्ञापन


हर साल मई के दूसरे रविवार को यह खास दिन सेलिब्रेट किया जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर इस दिन की शुरुआत कैसे हुई और इसे मई के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है। इस खास दिन का इतिहास बेहद भावुक और प्रेरणादायक है। आइए जानते हैं मदर्स डे का इतिहास, महत्व और सही तारीख।


कब है मदर्स डे 2026?

मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाते हैं। इस साल 10 मई 2026 को मदर्स डे मनाया जा रहा है।


पहली बार मदर्स डे किसने मनाया?

एना जार्विस को मदर्स डे की शुरुआत का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने अपनी मां के निधन के बाद उनके सम्मान में एक खास दिन मनाने की पहल की। एना चाहती थीं कि सभी लोग अपनी मां के प्यार और त्याग को सम्मान दें। इसी सोच ने बाद में मदर्स डे का रूप ले लिया।



मई के दूसरे रविवार को क्यों मनाया जाता है?

एना जार्विस की मां का निधन मई महीने में हुआ था। उनकी याद में पहली बार मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया गया। बाद में यह तारीख इतनी लोकप्रिय हुई कि इसे स्थायी रूप से अपनाया गया। इसी कारण हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे  सेलिब्रेट किया जाता है।


1914 में मिली आधिकारिक मान्यता

अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने साल 1914 में मदर्स डे को आधिकारिक मान्यता दी। इसके बाद इसे राष्ट्रीय पर्व घोषित किया गया। धीरे-धीरे यह परंपरा दुनिया के कई देशों में फैल गई और आज भारत समेत अनेक देशों में यह दिन बड़े उत्साह से मनाया जाता है।


मां के सम्मान का प्रतीक है मदर्स डे

मदर्स डे सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। इस दिन बच्चे अपनी मां को गिफ्ट देते हैं, कार्ड बनाते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं। कई लोग अपनी मां के लिए खास खाना बनाते हैं या उन्हें घूमाने भी ले जाते हैं। यह दिन मां के त्याग और निस्वार्थ प्रेम को याद करने का मौका देता है।


सोशल मीडिया पर मदर्स डे का क्रेज

आज के डिजिटल दौर में मदर्स डे सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड करता है। लोग अपनी मां के साथ तस्वीरें और इमोशनल मैसेज शेयर करते हैं। #MothersDay और #HappyMothersDay जैसे हैशटैग हर साल ट्रेंड में रहते हैं। यही वजह है कि यह दिन दुनियाभर में भावनाओं और प्यार का प्रतीक बन चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें