फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Night Routine Mistakes: वजन कम करना है? रात में भूलकर भी न करें ये काम

Wed, 29 Apr 2026 05:22 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Weight Loss Tips:  रात की पांच आदतें आपको वजन बढ़ाती हैं। देर रात भारी खाना खाने, भोजन के तुरंत बाद सोना, ज्यादा स्क्रीन टाइम लेना, पर्याप्त नींद न लेना और देर रात स्नैकिंग से मोटे हो सकते हैं।
विज्ञापन
वजन बढ़ने की क्या वजह है - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raat Me Weight Kyon Badhta Hai: वजन बढ़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है। दिनभर की डाइट या एक्सरसाइज ही वजन बढ़ने का कारण नहीं है, बल्कि हमारी रात की आदतें भी इसमें बड़ा रोल निभाती हैं। कई लोग दिनभर हेल्दी खाते हैं, जिम भी जाते हैं, लेकिन फिर भी वजन कम नहीं होता। इसका कारण अक्सर रात में की जाने वाली कुछ छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं।

रात का समय शरीर के लिए आराम और रिकवरी का होता है। इस दौरान हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, इसलिए अगर हम गलत खान-पान या लाइफस्टाइल अपनाते हैं, तो शरीर में फैट जमा होने लगता है। देर रात खाना, तुरंत सो जाना या फिर स्क्रीन टाइम बढ़ाना, ये सभी आदतें धीरे-धीरे वजन बढ़ाने लगती हैं।

अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और कारण समझ नहीं पा रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा। यहां हम आपको बताएंगे रात में होने वाली 5 ऐसी आम गलतियां, जो आपके वजन को तेजी से बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन

 

  • देर रात भारी खाना खाना

रात में ज्यादा ऑयली या भारी खाना खाने से शरीर उसे सही तरीके से पचा नहीं पाता। इससे कैलोरी फैट के रूप में स्टोर हो जाती है और वजन बढ़ता है।
 

  • खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना

अगर आप खाना खाते ही सो जाते हैं, तो डाइजेशन स्लो हो जाता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं और वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन

 

  • ज्यादा स्क्रीन टाइम लेना

रात में मोबाइल या टीवी देखने से नींद प्रभावित होती है। खराब नींद मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है, जिससे वजन बढ़ने लगता है।
 

  • पर्याप्त नींद न लेना

कम नींद लेने से हार्मोनल बैलेंस बिगड़ता है, जिससे भूख ज्यादा लगती है और आप ओवरईटिंग करने लगते हैं।
 

  • देर रात स्नैकिंग करना

रात में चिप्स, बिस्किट या मीठा खाना वजन बढ़ाने का बड़ा कारण है। इस समय शरीर कम एक्टिव होता है, जिससे कैलोरी बर्न नहीं हो पाती।


-----------------------------------------

नोट- यह लेख सामान्य जानकारी और जीवनशैली पर आधारित है। किसी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह पर इलाज या उपाय अपनाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें