फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफस्टाइल रोगों पर खास कार्यक्रम, 10-15 मार्च तक होगा वेबिनार श्रृंखला का आयोजन

Mon, 09 Mar 2020 06:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वेबिनार श्रंखला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भूमिजा, लिविंग विदाउट मेडिसिन और अमर उजाला मिलकर लाइफस्टाइल के कारण महिला स्वास्थ्य से जुड़े अहम मुद्दों पर मंगलवार, 10 मार्च से 15 मार्च तक रोज एक वेबिनार का आयोजन कर रहे हैं। इसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी और प्राकृतिक चिकित्सा (नैचुरोपैथी) के क्षेत्र की अनुभवी महिला चिकित्सक रोज रात आठ बजे स्वास्थ्य पर बात करेंगी और साथ ही हैल्थ फूड पर काम करने वाली महिला उद्यमी भी अपने अनुभव साझा करेंगी।

विज्ञापन


इस वेबिनार श्रृंखला में पॉलिसिस्टिक ओवरी सिन्ड्रोम तथा मोटापा, गठिया (ऑर्थराइटिस) तथा ऑस्टोपोरोसिस, प्रि-मैनोपॉज तथा मैनोपॉज समस्या, हाइपोथाइराइड के अलावा कैंसर के बारे में बातचीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मौका होगा जब हर उम्र की महिलाओं को यह जानने  का मौका मिलेगा कि रहन-सहन और खानपान की गड़बड़ियों के कारण किस तरह से बीमारियां उन्हें घेरती हैं और किस तरह से उनसे बचा जा सकता है। 25 से 60 के बीच की वे महिलाएं जिन्हें ऐसी बीमारियां हैं या जिन्हें ऐसी बीमारी होने का खतरा है, उनके लिए यह वैबिनार खास उपयोगी होगी। 

रजिस्ट्रेशन करके इस वैबिनार में शामिल हुआ जा सकता है। रजिस्ट्रेशन मंगलवार 10 मार्च दोपहर 12 बजे तक किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर क्लिक करके फार्म भरना होगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करें 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें