फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के शोर से बहुत दूर इन खूबसूरत गांवों का करें रुख

Sun, 15 Sep 2019 07:47 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
हर किसी के लिए शहर में रहना चुनौतीभरा हो सकता है। इस सब के बीच एक छोटा सा ब्रेक लेकर, खुली हवा में सांस लेने की हम सभी को जरुरत है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के बेहतरीन गांवों के बारे में जहां आपको सुकून, शांति और ताजी हवा सब मिलेगा। यहां आकर आप प्रकृति की खूबसूरती बीच सारा तनाव भूल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
मावलिनॉन्ग
मेघालय के पूर्वी खासी हिल जिले में बसा ये भव्य गांव बेहद खूबसूरत है। साल 2003 में एशिया का सबसे स्वच्छ गांव का अवॉर्ड मावलिनॉन्ग को मिला था। शिलांग से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव वातावरण को बेहतर बनाए रखने पर काम करता है। यहां के घरों में बांस से बने कूड़ादान का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कचरा इकट्ठा कर के गड्ढे में डाल दिया जाता है और फसलों के लिए खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप यहां आने चाहते हैं तो शिलांग का उमराइ हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है। 
विज्ञापन

3 of 4
याना
कर्नाटक के इस रहस्यमय गांव के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। सह्याद्रि परव्त के नजारों के साथ, एक खूबसूरत पहाड़ी पर बसा याना लोगों की नजरों से छुपा हुआ है। चूना पत्थर की ऊंची चट्टानों की संरचनाएं हैं जिसके अंदर एक शिव लिंग और देवी पार्वती की मूर्ति रखी हुई है। यह गांव तीर्थयात्रियों, प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग लवर्स के लिए बेहतरीन जगह है। याना का निकटतम हवाई अड्डा गोवा का डाबोलिम हवाई अड्डा है।
विज्ञापन

4 of 4
इडुक्की
केरल में मौजूद इडुक्की गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति से आपको कायल कर देगा। हरे-भरे पहाड़ों से घिरा ये गांव पश्चिमी घाट के सबसे ऊंची पहाड़ी पर बसा है। प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है इडुक्की गांव। कोच्चि का कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नजदीकी हवाई अड्डा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें