अगर आप खाने के शौकीन हैं तो क्यों न इस वीकेंड अपने पार्टनर के साथ दिल्ली के बेस्ट स्ट्रीट फूड का मजा लिया जाए। ये स्ट्रीट फूड इतने फेमस हैं कि इन जगहों से बड़े बड़े सेलिब्रीटिज भी खुद को दूर नहीं रख पाए और इनका लुत्फ उठाने पहुंचे। अगर आप अभी तक इन जगहों पर नहीं गये हैं तो पक्का इस हफ्ते आप इन जगहों के खाने के मुरीद हो जाएंगे। आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ स्ट्रीट फूड के बारे में...
lal babu chaat bhandar
- फोटो : twitter
लाल बाबू चाट भंडार
ज्यादातर लोगों को चाट खाना पसंद होता है। अगर लाजवाब चाट के चटकारे लेने हैं तो चांदनी चौक के लाल बाबू चाट भंडार एक बार जरूर जाएं। यहां आप बहुत तरह की चाट के मजे ले सकते हैं। चाट के अलावा यहां का गोभी मटर समोसा के भी बहुत चर्चे हैं। दूर दूर से लोग इस चाट को खाने आते है। अगर आप एक बार यहां चाट खाने जाते हैं तो आपका वहां पक्का दोबारा जाने का मन करेगा।
kumar samose wala
- फोटो : instagram
कुमार समोसे वाला
समोसा हर भारतीय के फेवरेट व्यंजन में एक हैं, लेकिन आज जिस समोसे की हम बात कर रहे हैं वो शायद ही आपने खाया होगा और अगर कभी खाया भी होगा तो ये स्वाद तो नहीं मिला होगा। दिल्ली के करमपुरा में मिलन सिनेमा के पास कुमार समोसे वाला काफी फेमस शॉप है, जहां आप तमाम तरह के समोसे का लुत्फ उठा सकते हैं जैसे पास्ता समोसा, पिज्जा समोसा, तंदूर पनीर समोसा, चाप समोसा, पनीर कीमा समोसा आदि। एक बार आप यहां के समोसे को टेस्ट कर लेंगे तो पक्का आलू के समोसे खाना भूल जाएंगे।
khan chacha
- फोटो : instagram
खान चाचा
अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो एक बार खान मार्केट में खान चाचा के यहां जरूर होकर आएं। यहां नॉनवेज खाने के बाद आप सब जगह का नॉनवेज खाना भूल जाएंगे। यहां के रोल्स, कबाब और रोटी बहुत फेमस हैं। ऐसा नहीं कि यहां आपको सिर्फ नॉनवेज खाना ही मिलेगा, वेज लोगों के लिए भी यहां बहुत टेस्टी ऑप्शन हैं। पर आपको एक बात बता दें, यहां के दाम और जगह के मुकाबले थोड़ा ज्यादा हैं, लेकिन स्वाद के साथ आपको किसी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करना पड़ेगा।
sita ram diwan chand
- फोटो : instagram
सीताराम दीवान चंद
समोसे के बाद लोगों को नाश्ते में दूसरी सबसे ज्यादा अगर कोई चीज पसंद है तो वह है छोले-भटूरे। अगर आपको यम्मी छोले-भटूरे खाने हैं तो इसके लिए बेस्ट है सीताराम दीवान चंद, जो कि दिल्ली के पहाड़गंज में स्थित है। यहां के छोले-भटूरे का स्वाद चखने के बाद आप सब कुछ भूल जाएंगा।
chache di hatti
- फोटो : instagram
चाचे दी हट्टी
दिल्ली के नॉर्थ कैंपस के पास स्थित कमला नगर में चाचे दी हट्टी अगर नहीं गये तो कुछ नहीं किया आपने। एक बार आप यहां का खाना चख लेंगे तो आप फाइव स्टार को भूल जाएंगे। वैसे तो यह जगह छोले भठूरे के लिए मशहूर है। यहां के भठूरे इतने सॉफ्ट होते हैं कि ये आपके मुंह में जाते ही घुल जाएंगे और बात करें अगर यहां के छोले की तो वो तो आप उंगलिया चाटने पर मजबूर हो जाएंगे।