अम्मान
जॉर्डन अब दुनिया भर के यात्रियों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। हालांकि अम्मान पेट्रा, वाडी रम या डेड सी जितना लोकप्रिय नहीं है। फिर भी मिडिल ईस्ट का अनुभव करने के लिए शहर में रोमन खंडहर और कॉफी हाउस हैं। यहां ठहरने के लिए हॉस्टल का किराया 500 से 900 रुपये प्रति रात आएगा। खाने का खर्च 200 से 700 रुपये आ सकता है। अगर आप स्थानीय फालाफल और हमस के फैन हैं, तो आप बहुत कम खर्च में अपना काम चला सकते हैं।
कहां घूमें
अम्मान की सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित किले की सैर करें, ग्रांड रोमन थिएटर पर सुबह -सुबह पहुंचकर बहतरीन फोटो खींचें, शानदार जॉर्डन संग्रहालय में सबसे पुराना मानव पुतला देखें, दारत अल-फनु संग्रहालय में जाकर अरब संसकृति को जानें।