फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का ऐसा मंदिर जहां सुंदर पत्नी और अच्छी नौकरी के लिए मर्द करते हैं 16 श्रृंगार

Wed, 05 Dec 2018 03:34 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन

आपने महिलाओं को तो कई बार सजते संवरते देखा होगा; अगर आपसे कोई कहे कि भारत में एक ऐसा मंदिर भी है जहां मर्द महिलाओं की तरह एक या दो नहीं बल्कि पूरे सोलह श्रृंगार करके भगवान के दर्शन करने पहुंचते हैं तो सुनकर थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है लेकिन यह बात एकदम सच है। यहां आने वाले हर पुरुष का एक खास मकसद होता है। पुरुष यहां जीवन से जुड़ी दो सबसे महत्वपूर्ण चीजों की मन्नत लेकर पहुंचते हैं।  

विज्ञापन

पुरुषों को महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार करना पड़ता है।

mandir - फोटो : file photo
पुरुषों से जुड़ा ये अजीबो-गरीब रिवाज साउथ इंडिया के सबसे खूबसूरत राज्य केरल में है। यहां पुरुषों को अच्छी बीवी और नौकरी के लिए महिलाओं की ही तरह सजने-संवरने के साथ साड़ी भी पहननी पड़ती है। बता दें,केरल के कोल्लम जिले के कोट्टनकुलंगरा में श्रीदेवी नाम के मंदिर में पुरुषों को महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार करना पड़ता है। ऐसी मान्यता है कि जब पुरुष महिलाओं की तरह पूरे सोलह श्रृंगार करते हैं तब कहीं जाकर उनकी मुराद पूरी होती है।  
विज्ञापन

पुरुषों को महिलाओं के गेटअप में ही मंदिर में एंट्री दी जाती है।

- फोटो : file photo
इस परंपरा के पीछे का रहस्य 
स्थानीय लोगों की माने तो इस मंदिर में माता जी की मूर्ति अपने आप ही प्रकट हुई थी। सालों पहले यहां कुछ चरवाहों ने माता की इस मूर्ति की पूजा महिलाओं के वस्त्र पहनकर की थी। जिसके बाद यहां आने वाले हर पुरुष को इस मंदिर में प्रवेश करने के लिए महिलाओं वाले कपड़े पहनने पड़ते हैं। इस मंदिर में पुरुषों के साथ महिलाएं भी आ सकती हैं। दरअसल हर साल 23 और 24 मार्च को श्रीदेवी मंदिर में चाम्याविलक्कू उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव के तहत पुरुषों को महिलाओं के गेटअप में ही मंदिर में एंट्री दी जाती है।  

पुरुषों को क्यों करना पड़ता है ऐसा
आपने आज तक सुना होगा कि लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए सोलह सोमवार का व्रत रखती हैं लेकिन केरल का यह मंदिर ऐसा है जहां पुरुष अच्छी पत्नी के लिए देवी मां को खुश करने की हर कोशिश करते हैं। यहां आए मर्द सोलह श्रृंगार करने के साथ साड़ी भी पहनते हैं। ताकि उन्हें अच्छी नौकरी और पत्नी मिल सके। इस खास तरह की पूजा की पूजा के लिए यह मंदिर दुनिया भर में मशहूर है।अगली बार आपके किसी परिचित की भी ऐसी कोई इच्छा हो तो उन्हें इस मंदिर के बारे में जरूर बताइएगा।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें