फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली घूमने आए, पूरा शहर घूम लिया लेकिन ये पांच जगह नहीं गए तो फिर क्या ही घूमा

Wed, 01 Jan 2020 03:51 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
पार्क(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
लाल किला, कुतुबमीनार और चांदनी चौक घूम आए। अक्षरधाम, लोटस टेंपल और कालकाजी के दर्शन भी कर आए। इंडिया गेट, कनॉट प्लेस वगैरह भी घूम आए तो क्या लगता है आपको, पूरी दिल्ली घूम ली। गलत सोच रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं, दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप अबतक नहीं घूमे होंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
मिर्जा गालिब की हवेली - फोटो : Instagram
मिर्जा गालिब की हवेली
मिर्जा गालिब का नाम भला किसने नहीं सुना होगा। दिल्ली में उनके नाम से एक हवेली भी है, लेकिन अभी भी ज्यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। उर्दू के मशहूर शायर मिर्जा गालिब की याद में बनवाई गयी इस हवेली में गालिब ने अपने मुश्किल के दिन बिताए थे। इस हवेली में म्यूजियम बना हुआ है, जिसमें गालिब के कुछ नायाब काम सजाए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
मिर्जा गालिब
ऐसे पहुंचें मिर्जा गालिब की हवेली
मिर्जा गालिब की हवेली चांदनी चौक के पास कासिम जान गली, बारादरी में है। यहां जाने के लिए आपको चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन से शाहजहानबाद तक के लिए ऑटो लेना होगा और वहां से हवेली आप पैदल जा सकते हैं।

4 of 8
हिजड़ों का खानकाह - फोटो : Instagram
हिजड़ों का खानकाह
इस जगह के नाम से ही मालूम होता है कि ये जगह हिजड़ों को समर्पित है। इस जगह पर चारों तरफ शांति का माहौल रहता है, लेकिन बहुत कम लोग ही यहां जाते हैं। इस परिसर के बाहर लोहे का दरवाजा है, जिस पर कभी ताला नहीं लगाया जाता। इसके अंदर एक बहुत पुरानी छोटी सी मस्जिद है, जिसे आज भी अच्छे से रखा जाता है। 
विज्ञापन

5 of 8
कुतुब मीनार से पास पड़ती है यह जगह
कुतुब मीनार के पास है
ये जगह कुतुब मीनार से कुछ ही दूरी पर है। बताया जाता है कि इस जगह को लोदी वंश के शासनकाल के दौरान बनवाया गया था। इस जगह की देखभाल किन्नर करते हैं। अगर आप अगली बार कुतुब मीनार जाएं तो एक बार यहां जरुर जाएं। यहां जाने का अनुभव अलग ही होगा। 
विज्ञापन

6 of 8
भूली भटियारी का महल - फोटो : Instagram
भूली भटियारी का महल
अगर आप 'हॉन्टेड प्लेस' पर जाने की दिलचस्पी रखते हैं तो ये जगह खास आपके लिए है। करीब 700 साल पुराना ये महल इस्लामिक विरासत का नमूना है। इस महल को 14 वीं सदी में सुल्तान फिरोज शाह तुगलक ने बनवाया था। इस जगह का नक्शा आपको बेहद पसंद आएगा। किले के दो प्रवेश द्वार हैं। दूसरे प्रवेश द्वार से आप सीधा आंगन पहुंचेंगे। आंगन के किनारों में कमरे बने हैं और उत्तर की तरफ सीढ़ियां जो चबूतरे की तरफ जाती हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
दिन में जाएं, रात में है मनाही
यह जगह करोल बाग में है। करोल बाग के बग्गा लिंक से यहां तक जाने के लिए एक रोड दी गई है। ये आपको वीरान जंगल की ओर ले जाती है। इस रास्ते यहां से आप ऐसी जगह पहुंचेगे, जहां रात के वक्त किसी के जाने की हिम्मत नहीं होती।  यहां समय बिताकर आपको अच्छा लगेगा, लेकिन किले की भूतहा घटनाओं को सुनने के बाद मन में एक डर भी रहेगा।
विज्ञापन

8 of 8
जहाज महल - फोटो : Instagram
जहाज महल
आप सोच रहे होंगे इस महल का नाम जहाज महल क्यों है। दरअसल, इस महल के पास में झील है, जिसकी परछाई इस पर पड़ती है। इसलिए इस महल का नाम जहाज महल रखा गया। इस महल को लोदी साम्राज्य के समय बनाया गया था। ये महल महरौली में स्थित है। अगर आप शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो ये जगह परफेक्ट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें