महंगे टूर और छुट्टियों के मामले में भारत अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकल गया है। इसका खुलासा एक रिपोर्ट द्वारा की गई है। दरअसल, ये रिपोर्ट वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल द्वारा जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 में 17 लाख करोड़ रुपए के साथ ट्रैवल एंड टूरिज्म ने देश की जीडीपी में 9.2% का योगदान दिया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दूसरे देशों की तुलना में बिजनेस ट्रैवल पर भारत के लोग पांच फीसदी ज्यादा खर्च करते हैं।
काउंसिल के अध्यक्ष और सीईओ ग्लोरिया ग्वेरा ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारतीय पर्यटन क्षेत्र में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। 2008 की तुलना में जीडीपी में होने वाला योगदान अब करीब दोगुना हो गया है। इस लिहाज से भारत महंगी ट्रिप पर जाने वाले देशों में ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है।