फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2024: दिल्ली एनसीआर के प्रसिद्ध राम मंदिर, इस राम नवमी पर दर्शन के लिए जाएं

Wed, 17 Apr 2024 09:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राम नवमी पर एक दिन की छुट्टी हो सकती है, ऐसे में एक दिन के वक्त में ज्यादा दूर सफर के लिए नहीं जा सकते हैं तो अपने आसपास या शहर के राम मंदिरों में दर्शन व पूजा अर्चना के लिए जाएं।
विज्ञापन
Ram Navami 2024 सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ram Navami 2024 : इस वर्ष राम नवमी 17 अप्रैल 2024 को मनाई जा रही है। चैत्र की नवमी तिथि को भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। उनके जन्म के अवसर पर राम नवमी पर विशेष पूजा का महत्व है। राम लला का जन्म कराया जाता है और स्नान के बाद नए वस्त्र पहनाकर राम लला को भोग अर्पित करते हैं। लोग घर पर राम नवमी की पूजा करते हैं। 

विज्ञापन


इस मौके पर राम मंदिरों के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। भक्त राम मंदिरों के दर्शन के लिए अयोध्या के राम मंदिर, मध्य प्रदेश के राजा राम मंदिर, दक्षिण के रामास्वामी मंदिर, चित्रकूट पर्वत पर जा सकते हैं। हालांकि राम नवमी पर एक दिन की छुट्टी हो सकती है, ऐसे में एक दिन के वक्त में ज्यादा दूर सफर के लिए नहीं जा सकते हैं तो अपने आसपास या शहर के राम मंदिरों में दर्शन व पूजा अर्चना के लिए जाएं।

दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो आसपास कुछ प्रसिद्ध राम मंदिर हैं, जहां दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

दिल्ली एनसीआर के प्रसिद्ध राम मंदिर

लोधी रोड का राम मंदिर


दिल्ली के सबसे सुंदर मंदिरों में से एक लोधी रोड स्थित बड़ा राम मंदिर है, जहां सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दर्शन के लिए जा सकते हैं। वहीं शाम में 5.30 से 8:30 बजे तक भक्तों को दर्शन का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


मयूर विहार फेज 1 का राम मंदिर

मयूर विहार में भी श्री राम का प्रसिद्ध मंदिर है। मयूर विहार मेट्रो स्टेशन से महज 10 मिनट की दूरी पर मंदिर स्थित है, जहां दर्शन के लिए जा सकते हैं।

विवेक विहार का श्री राम मंदिर

दिल्ली के विवेक विहार में स्थित राम मंदिर काफी सुंदर है। इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 1979 को राम नवमी के दिन ही हुई थी। मंदिर की वास्तुकला बेहद खूबसूरत है। मंदिर दर्शन के लिए सुबह 6 बजे से 11:30 तक और शाम 4 बजे से 10 बजे तक खुला रहता है। रामनवमी पर 6:30 पर श्री राम आरती में शामिल हो सकते हैं।

द्वारका का राम मंदिर

रामनवमी के द्वारका सेक्टर 7 में श्रीराम का सुंदर मंदिर है, जिसकी दीवार और दरवाजा आपको आकर्षित करेगा। मंदिर सुबह 7 बजे से भक्तों के लिए खुल जाता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन से जाया जा सकता है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें