यात्रा करनी है तो लें ये संकल्प
- फोटो : Adobe
जिम्मेदार टूरिज़्म अपनाएं
2026 में यह संकल्प सबसे ज़रूरी है। प्रकृति सिर्फ देखने की चीज़ नहीं, उसे बचाना आपकी ज़िम्मेदारी है। प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करें। स्थानीय कारीगरों और दुकानों से खरीदारी करें। धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा का सम्मान करें। याद रखें, अगर पर्यटक जिम्मेदार नहीं बने, तो आने वाली पीढ़ियां सिर्फ तस्वीरों में ही दुनिया देखेंगी।
भीड़ से हटकर नए डेस्टिनेशन चुनें
हर साल वही हिल स्टेशन, वही बीच घूमने की प्लानिंग में अब बदलाव ज़रूरी है। नए साल में तय करें कि आप ऑफबीट जगहों को एक्सप्लोर करेंगे। गांव, छोटे शहर और अनदेखे इलाके चुनेंगे। क्योंकि भीड़ से दूर जाकर ही असली भारत, असली दुनिया दिखती है।
हेल्थ और सेफ्टी को नजरअंदाज नहीं करेंगे
यात्रा रोमांचक होनी चाहिए लेकिन उसमें लापरवाही शामिल न हो। 2026 में संकल्प लें कि इस साल यात्रा इंश्योरेंस और ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर करा लेंगे। मेडिकल किट और जरूरी दवाएं साथ रखेंगे। मौसम, नियम और स्थानीय हालात की जानकारी पहले लेंगे। साथ ही सुरक्षित यात्रा ही सुखद यात्रा होती है।
यात्रा को सीखने का जरिया बनाएं
हर सफर से कुछ सीखकर लौटें। नई भाषा का एक शब्द, नई संस्कृति की एक आदत, या जीवन को देखने का नया नज़रिया यही असली ट्रैवल रेज़ोल्यूशन है।