ताज होटल
ताज विवांता सूरजकुंड में आपकी शाम को हसीन बनाने के लिए होटल ने खास इंतजाम किए गए हैं। बता दें, यहां 31st नाइट को एंट्री लेने वाले कपल्स को 32000 रुपए खर्च करने होंगे। इन पैसों में आपको गाला डिनर के साथ अनलिमिटेड अल्कोहल और साल की पहली तारीख को 11 बजे तक ब्रेकफास्ट सर्व किया जाएगा। इसके अलावा आपकी 31st की शाम को रंगीन बनाने के लिए DJ Juggy D भी आने वाले हैं।
जो लोग ताज विवांता में सिर्फ 31st नाइट एन्जॉय करना चाहते हैं उनके लिए होटल ने पैसों में डिस्काउंट करते हुए 16 हजार की रकम रखी है।जो लोग कम बजट में ज्यादा मजे करना चाहते हैं, ताज होटल ने उनके लिए अलग पैकेज निकाले हैं। जिसमें यहां के ओएसिस रेस्टोरेंट में आप 9 हजार रुपये चुकाकर लाइव बैंड के साथ खाने और अल्कोहल का मजा ले सकते हैं। वहीं सिंगल्स के लिए ये रकम और भी कम है।यहां अकेले आने वाले लोगों को मात्र 5000 रूपए चुकाने हैं। बता दें, आप इस शाम का मजा शाम 7-12 बजे तक ले सकते हैं।