कहां से करें शॉपिंग
शॉपिंग लवर्स के लिए नए साल की ये सौगात दुबई लेकर आया है। यह देश घूमने के लिहाज से जितना खूबसूरत है उतना ही शॉपिंग के लिए भी बेस्ट है। यहां 26 दिसंबर 2018 से 2 फरवरी 2019 तक शॉपिंग फेस्टिवल शुरु हो चुका है। इस साल इस फेस्टिवल में 700 ब्रांड्स की 3200 आउटलेट्स पर सेल लगी हुई है।गलोबल विलेज, अल रिग्गा स्ट्रीट, दुबई मॉल, नाइट सॉक, लूलू विलेज, अल फाहिदि, गोल्ड सॉक, लामसी प्लाज़ा, प्रोमिनेड दुबई फेस्टिवल सिटी, अल सीफ स्ट्रीट, द लयाली दुबई कॉन्सर्ट, देरा सिटी सेंटर, फेस्टिवल वॉटरफ्रंट सेंटर, डीएसएफ डेजर्ट कैम्प, मॉल ऑफ एमिराट्स, ड्रेगन मार्ट, मेरकाटो शोपिंग मॉल, आईबीएन बतूता मॉल ये उन जगहों के नाम हैं जहां दुबई शॉपिंग फेस्टिवल लगा हुआ है।