कब और कैसे जाएं मालदा
मालदा जाने का सबसे अच्छा समय मई से जुलाई के बीच होता है, जब आम का सीजन होता है। आप ट्रेन या रोड से आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। नजदीकी एयरपोर्ट कोलकाता में है।
मालदा में घूमने की खास जगहें
मालदा सिर्फ आम के लिए ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है-
सुल्तान सिकंदर शाह ने बनवाई थी। इसमें ग्रेनाइट के स्तंभ और सुंदर मेहराब देखने योग्य हैं।
सुल्तान सैफुद्दीन फिरोज शाह द्वारा निर्मित इस मीनार की ऊंचाई 26 मीटर है। यह एक पांच मंजिला टावर है जो टेराकोटा नक्काशी के लिए जाना जाता है।
एक ऐतिहासिक शहर है जो पहले बंगाल की राजधानी था। यहां पुरानी सल्तनत और मुगल काल की यादें मस्जिदों और खंडहरों के तौर पर मौजूद हैं।
आम खरीदने और ट्रिप के टिप्स
- सीधे बागानों से आम खरीदें
- लोकल मार्केट में मोलभाव करें
- पैकिंग का ध्यान रखें
- सुबह के समय खरीदारी करें