मध्यप्रदेश के मालवा के पठार पर इंदौर स्थित है। इंदौर भारत की खूबसूरत जगहों में शुमार है। इसकी खूबसूरती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस जगह को इंदौर का दिल कहा जाता है। चमचमाती नदियां, शांत झीलें और बुलंद पठार इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। स्मारकों और स्थलों की सुंदरता इंदौर को खास बना देती है। आइए आज जानते हैं इंदौर के बारे में....
विज्ञापन
2 of 7
इंदौर शहर (प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
भारत का सबसे स्वच्छ शहर
मध्यप्रदेश का यह खूबसूरत शहर भारत के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
प्राकृतिक सुंदरता से भरा शहर
इंदौर प्राकृतिक सुंदरता से भरा है। यहां पर दो नदियों खान और सरस्वती का संगम है। यहां के खूबसूरत नजारे देखते ही बनते हैं।
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
इतिहास
इंदौर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा शहर है और इसका इतिहास काफी पुराना है। इस शहर का नाम यहां पर स्थित भगवान इंद्रेश्वर के नाम पर रखा गया है। इस शहर में कई महान राजवंशों और शासकों ने शासन किया। इतिहासकारों के अनुसार राव नंदलाल चौधरी ने इंदौर की खोज कर थी।
विज्ञापन
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भगवान इंद्रेश्वर का मंदिर
इंदौर में भगवान इंद्रेश्वर का मंदिर है, जिसका इतिहास काफी पुराना है। ऐसा माना जाता है कि 18 वीं सदीं में इस मंदिर का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन
6 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इंदौर के मशहूर स्थल
इंदौर में सौंदर्य महलों, शानदार स्मारकों और मनमोहक धार्मिक स्थलों का संगम है। यहां के खूबसूरत स्थलों की गिनती भारत के लोकप्रिय स्थलों में होती है।
लालबाग पैलेस: लालबाग पैलेस होलकर शासकों के महान रहन - सहन और रखरखाव को दर्शाता है।
पाटलपानी झरना: इस झरने की प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बनती है।
मेघदूत उपवन:मेघदूत उपवन इंदौर की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करता है।
गांधी हॅाल: गांधी हॅाल को मील के पत्थर के नाम से भी जाना जाता है।
गीता भवन: इस भवन सभी धर्म के लोग प्रार्थना करने के लिए आते हैं।
इंदौर संग्रहालय: इंदौर संग्रहालय में यहां के इतिहास को संभाल कर रखा गया है।
रजवाड़ा, एक शानदार महल, कांच का मंदिर, एक तेजस्वी ग्लास मंदिर, बीजासेन टेकरी से इस शहर की खूबसूरती को आसानी से देखा जा सकता है।
इंदौर शिल्प उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के पारंपरिक शिल्प उद्योगों में हाथ ब्लॉक छपाई, टाई एंड डाई या बंधेज, बाटिक, जूट उद्योग और जरी का काम किया जाता है।