हम सभी इस भ्रम में जी रहे हैं कि विदेश यात्रा बेहद मंहगी होती है। इसी वजह से हम अक्सर अपनी मन पसंद जगह नहीं जा पाते हैं। हमें लगता है कि विदश जाने के लिए खूब सारा पैसा चाहिए होता है। लेकिन आज हम आपके लिए कम पैसों में कुछ ऐसे देशों के दर्शन के बारे में बताएंगे, जो मलेशिया, होंग-कोंग, थाईलैंड से थोड़े हटकर हैं। आइए जानते हैं कम पैसों में आप कहां- कहां घूम सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
ओमान
- फोटो : social media
ओमान
ओमान की खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल हैं। यहां आप सुनहरे रेगिस्तान और नीले समंदर के साथ आधुनिक बाजारों का लुफ्त उठा सकते हैं। अगर आप ऐसे बेहतरीन मेल को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अहमदाबाद से उड़ान भरनी पड़ेगी। ओमान जाने के लिए स्काईस्कैनर पर एक तरफ का किराया सिर्फ 6,887 रुपये से शुरु होता है। करीब 5 घंटे में आप अहमदाबाद से ओमान पहुंच जाएंगे। ओमान में वाडी बनी, मस्कट, मिस्फात अल अबरीन, पश्चिमी हजर, निजावा, मूत्राह, अल बतिनाह घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह हैं। यहां रुकने के लिए
कुर्म बीच होटल बेहद सस्ता रहेगा। यहां एक रात का किराया 2,080 रुपये शुरु है।
विज्ञापन
3 of 6
संयुक्त अरब अमीरात
- फोटो : social media
संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात एक लग़्जरी डेस्टिनेशन है। यहां ऊंची-ऊची इमारतों से कूदना और ज़िप- लाइनिंग बेहद तेज़ी से मशहूर हो रहा है। अगर आप संयुक्त अरब अमीरात जाने की सोच रहे हैं तो दुबई जरूर जाएं। कोच्चि से फ्लाइट लेने पर स्काईस्कैनर का एक तरफ का किराया 6,534 रुपये से शुरु होता है। यहां से भी आप 5 घंटे में पहुंच सकते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में आप एडवेंचर स्पोर्ट्स, खरीदारी, सांस्कृतिक पर्यटन, लग्ज़री पर्यटन, रेगिस्तान सफारी, वॉटर स्पोर्ट्स , खेल पर्यटन,का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां जाकर आप दुबई, अबू धाबी, शारजाह जरुर घूमें। संयुक्त अरब अमीरात में आप ट्रैवलर्स स्टे हॉस्टल में रुक सकते हैं। यहां का एक रात का किराया 1020 रुपये से शुरु है।
4 of 6
कतर
- फोटो : social media
कतर
कतर की खूबसूरती का बखान करना बेहद मुश्किल है। यह एक छोटा सा प्रायद्वीप है जिसके दक्षिण में सउदी अरब , वहीं इसके तीनों ओर फारस की खाड़ी है। अब आप ही खुद सोच लिजिए की इसकी खूबसूरती कितनी अद्भभुत होगी। अगर आप कतर जाना चाहते हैं तो कोझिकोड से उड़ान भरें। स्काईस्कैनर पर एक तरफ का किराया 9,342 रुपये से शुरु होता है। यहां से आप करीब 6 दिन में पहुंच जाएंगे। वैसे तो पूरा कतर ही देखने लायक है लेकिन खोर अल अदैद नैचुरल रिसर्व्स, ढल अल मिस्फीर, दोहा, कटारा सांस्कृतिक गांव, रस अब्रौक नैचुरल रिसर्व्स भंडार, जुबराह किला यह जगह अपने आप में खूबसूरती का एक बेहद ही सुंदर नमूना हैं। यहीं नहीं आप कतर जाकर ड्यून बैशिंग, हेलीकॉप्टर सवारी, ऊँट की सवारी जरुर करें। कतर में आप कम बजट में बीएनबी ढंढूे। यहां का एक रात का किराया 1,803 रुपये शुरु है।
विज्ञापन
5 of 6
तुर्की
- फोटो : social media
तुर्की
तुर्की देश आपको असली खूबसूरती से वाकिफ करता है। यहां जाकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। अगर आप तुर्की जाने की सोच रहे हैं तो आपको मुंबई से उड़ान भरनी पड़ेगी। तुर्की जाने के लिए एक तरफा किराया 21,000 रुपये से शुरू है। यहां जाने में आपको 4 दिन लगेंगे। अगर आप तुर्की जा रहे हैं तो इस्तांबुल, ट्रॉय, इफिसस, पामुक्कले, ट्रेबजन जाना न भूलें। Airbnb में 913 रुपये एक रात के किराए पर बढ़िया जगह बुक करें।
अपनी विरासत की समृद्ध पूंजी को समेटे हुए और रोमांचक परिदृश्य के साथ रात का बाज़ार ,ताइवान आपकी अगली विदेश यात्रा के लिए बेहद बेहतरीन है। ताइवान जाने के लिए आप चेन्नई से उड़ान भरें। स्काईस्कैनर पर एक तरफा किराया 9,029 रुपये से शुरु है। ताइवान जाने में आपको पांच दिन लग जाएंगे। अगर ताइवान जा रहे हैं तो ताइपेई, तारोको नेशनल पार्क, एपिंग, कैओलिंग, दजिया, दासी, जियाओक्सी, जिंगुआशी जैसी जगहों पर जरूर घूमे। ताइवान में आप पांग जगह पर रुक सकते हैं। यहां आपको एक रात का किराया 1,787 रुपये शुरु है।