जम्मू कश्मीर भारत का बेहद ही खूबसूरत राज्य है। यहां के खूबसूरत नजारे देखते ही बनते हैं। आज हम आपको यहां की एक खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरत नजारों, पहाड़ो के सुंदर दृश्य, तीर्थ स्थलों के लिए मशहूर है।
सोनमर्ग जम्मू कश्मीर में स्थित बेहद ही सुंदर जगह है। सोनमर्ग समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये खूबसूरत जगह अमूमन बर्फ की चादरों से ढकी रहती है। वसंत ऋतु में सोनमर्ग की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। वसंत ऋतु में सोनमर्ग सुंदर और खूबसूरत फूलों से ढक जाता है, जिसका नजारा देखने लायक होता है। प्रकृतिक सुंदरता, झीलों, दर्रे और पर्वतों के लिए सोनमर्ग को जाना जाता है। आइए अब जानते हैं इस खूबसूरत जगह के प्रमुख स्थलों के बारे में.....