फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Shri Ramayana Yatra: 17 दिन में करें 30 राम स्थलों की यात्रा, आ गया आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज

Thu, 17 Jul 2025 04:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

IRCTC Shri Ramayana Yatra : आईआरसीटीसी ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए 17 दिनों की विशेष ट्रेन यात्रा शुरू की है। यह भारत गौरव ट्रेन अयोध्या से रामेश्वरम तक की सैर कराएगी और रामभक्तों को एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव देगी। 
विज्ञापन
आईआरसीटीसी का श्री रामायण यात्रा टूर पैकेज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IRCTC Shri Ramayana Yatra : आईआरसीटीसी कम बजट में यात्रियों को भारत दर्शन कराने के लिए कई सस्ते और सुविधाजनक टूर पैकेज लाता रहता है। इसी कड़ी में भगवान श्रीराम से जुड़े 30 तीर्थ स्थलों की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी एक नया टूर पैकेज लेकर आया है, जिसका नाम 'श्री रामायण यात्रा' है। आईआरसीटीसी ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए 17 दिनों की विशेष ट्रेन यात्रा शुरू की है। यह भारत गौरव ट्रेन अयोध्या से रामेश्वरम तक की सैर कराएगी और रामभक्तों को एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव देगी। 

विज्ञापन



Unique Prasad in Temples: इस मंदिर में चढ़ता है जिंदा मछली का प्रसाद, एक में तो चाउमीन का लगता है भोग


कब और कहां से शुरू होगी यात्रा

25 जुलाई 2025 से राजधानी दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 'श्री रामायण यात्रा' की शुरुआत होगी। कुल 17 दिनों की इस रेल यात्रा में लगभग 7500 किलोमीटर की दूर तय की जाएगी। यात्रा का रूट अयोध्या से मुख्य स्थल होते हुए रामेश्वरम, कांचीपुरम और भद्राचलम तक ले जाएगा।
विज्ञापन



आईआरसीटीसी का यात्रा रूट

  • अयोध्या – राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, राम की पैड़ी।
  • नंदीग्राम – भरत मंदिर।
  • सीतामढ़ी (बिहार) – सीता जी का जन्मस्थान।
  • जनकपुर (नेपाल) – राम-जानकी मंदिर (सड़क मार्ग से)।
  • बक्सर – रामरेखा घाट, रामेश्वरनाथ मंदिर।
  • वाराणसी – काशी विश्वनाथ, तुलसी मंदिर, संकटमोचन मंदिर, गंगा आरती।
  • प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट – रात्रि विश्राम सहित (सड़क मार्ग से)।
  • नासिक – त्र्यंबकेश्वर, पंचवटी।
  • हम्पी – अंजनेया हिल (हनुमान जन्मस्थल), विट्ठल व विरुपाक्ष मंदिर।
  • रामेश्वरम – रामनाथस्वामी मंदिर, धनुषकोडी यात्रा का समापन 17वें दिन दिल्ली लौटने के साथ होगा।






टिकट और बुकिंग डिटेल्स

पैकेज का नाम Shri Ramayana Yatra by Bharat Gaurav Tourist Train है। 17 दिन और 16 रातों की इस यात्रा का किराया स्टैंडर्ड क्लास का 82,950 रुपये प्रति व्यक्ति है। सुपीरियर क्लास के लिए 1,02,095 रुपये प्रति व्यक्ति में टिक्ट बुक कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में भोजन, एसी कोच, होटल में ठहरना, बस ट्रांसफर, गाइड, इंश्योरेंस आदि की सुविधा मिलेगी।


बुकिंग कैसे करें?

राम स्थलों की सैर के लिए इस टूर पैकेज को बुक करें। इसके लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाएं। वहां "Bharat Gaurav Train" सेक्शन में जाएं और श्री रामायण यात्रा पैकेज चुनें। ऑनलाइन भुगतान करके बुकिंग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें